उत्साह से लबरेज काशीपुर की जनता ने दीपक बाली को तोला केलो से

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, काशीपुर। 20 सालों से विकास की बाट जो रही जनता अब आप प्रत्याशी दीपक बाली को काशीपुर के खेवनहार के रूप में देखने लगी है उत्साह से लबरेज काशीपुर की जनता ने आप प्रत्याशी दीपक बाली को केलो से तोल कर अभिनंदन किया।

आम आदमी पार्टी के विधायक प्रत्याशी दीपक बाली को बीती रात्रि यहां लक्ष्मीपुर पट्टी मझरा में केलो से तोला गया। श्री बालीका वजन 86 किलो निकला। बाद में इन केलों को उपस्थित जन समूह एवं बच्चों में वितरित कर दिया गया ।कार्यक्रम में बस्ती के लोगों का उत्साह देखते ही बनता था।
इस अवसर पर दीपक बाली ने लोगों का आभार व्यक्त किया और कहा कि जनता का जो स्नेह और प्यार मुझे मिल रहा है उसके लिए वह दिल की गहराइयों से जनता के आभारी हैं और विश्वास दिलाते हैं कि आज जो वायदे में जनता से कर रहा हूं उन्हें हर हाल में पूरा करके दिखाऊंगा।मुझे बस एक मौका दे दो।
कड़कड़ाती ठंड के बावजूद जब दीपक बाली रात्रि करीब 9:30 बजे मझरे में पहुंचे तो लोग उनका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इस कार्यक्रम में दिल्ली के आप विधायक अमानुल्ला की पत्नी श्रीमती मरियम भी मौजूद रही। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी जाति और धर्म को देख कर काम नहीं करती बल्कि इंसानियत की सेवा को ध्यान में रखकर सर्वजन हिताय के रूप में काम करती है ।काशीपुर से यदि दीपक बाली को जनता ने अपना विधायक चुना तो यहां की जनता को मैं विश्वास दिलाती हूं कि उसे अपने निर्णय पर पछतावा नहीं बल्कि गर्व महसूस होगा। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष मुकेश चावला जिला उपाध्यक्ष अमन बाली अभिताभ सक्सैना अमित सक्सैना पवित्र शर्मा आयुष मेहरोत्रा शहजाद सिद्दीकी अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष रईस परवाना नूर मोहम्मद आमिर हुसैन सहित आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता एवं बस्ती के अनेक लोग मौजूद रहे । बस्ती वासियों ने श्री बाली को इस बार एक मौका देने का वादा किया ।बच्चों में भी दीपक बाली के प्रति काफी उत्साह देखा गया जिन्होंने उनकी कार के पीछे दौड़ते दौड़ते दीपक बाली जिंदाबाद के नारे लगाए और कहा कि बस भरोसा मत तोड़ना। उधर आज आप विधायक प्रत्याशी दीपक वाली ने गंगे बाबा रोड सहित अनेक क्षेत्रों में अपना धुआंधार जनसंपर्क अभियान चलाया और जनता से काशीपुर के विकास के लिए समर्थन मांगा। उनके साथ आनंद कुमार पाल सहित अनेक कार्यकर्ता रहे ।उधर महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष श्रीमती उषा खोखर पूजा अरोरा मधुबाला सचदेवा सुरजी बिष्ट रजनी पाल रजनी रावत आकाश मोहन दीक्षित और रईस परवाना की अलग-अलग टीमों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में घर-घर जाकर लोगों से समर्थन मांगा ।जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आता जा रहा है आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं का चुनाव प्रचार भी जोर पकड़ता जा रहा है और शहर के हर गली व मोहल्ले में आप कार्यकर्ताओं की जन समर्थन मांगती टोलिया दिखाई पड रही है। उधर दीपक बाली की धर्मपत्नी श्रीमती उर्वशी दत्त बाली बूथ कार्यालय खोलने में निरंतर लगी हुई है और आए दिन कई कई बूथ कार्यालयों का वह खुद उद्घाटन कर रही है ।वें जनता से वायदा कर रही है कि मेरे पति ने यदि काम न किया तो अगली बार उन्हें वोट मत देना लेकिन जब सभी को बार बार आजमा लिया तो एक मौका दीपक बाली को भी देकर देखा जाए।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली में 12 तोले सोने की चोरी का 24 घंटे में खुलासा: 15 लाख के आभूषणों के साथ आरोपी जित्तू गिरफ्तार, गाड़ी खरीदने के लिए रचा था षड्यंत्र
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग: 16वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, 27 सितंबर की विशाल रैली के लिए ग्रामीणों से किया एकजुट होने का आह्वान