उदय राज मैदान में ही लगेगा काशीपुर का पटाखा बाजार

वरिष्ठ भाजपा नेता दीपक बाली ने अभय प्रताप सिंह से पटाखा व्यपारियों की पीड़ा से कराया था अवगत

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, काशीपुर। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए उप जिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह द्वारा काशीपुर का पटाखा बाजार अबकी बार उदय राज के स्थान पर चैती मैदान पर लगाने के फैसले पर व्यापारियों के रोष को देखते हुए
एसडीएम अभय प्रताप सिंह ने पुराने स्थान पर ही पटाखा बाजार लगाने की सहमति दे दी है अब
दीपावली पर शहर में लगने वाला पटाखा बाजार उदयराज हिंदू इंटर कॉलेज के मैदान में ही लगेगा।


बताते चलें कि प्रशासन ने इस बार पटाखे का बाजार चैती मैदान में लगाने का फैसला लिया था परंतु फ्लाईओवर के निर्माण को देखते हुए व्यापारियों के दिल में जनता खाई जा रही थी कि इतनी दूर पटाखे लेने के लिए ग्राहक आखिर चैती मैदान में कैसे पहुंचेगा जिससे उन्हें इस बार लाखों रुपए का नुकसान होने की संभावना है पटाखा व्यापारियों ने अपनी पीड़ा व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रभात साहनी के नेतृत्व में वरिष्ठ भाजपा नेता दीपक बाली को बतायी तो इस संबंध में व्यापारी नेताओं ने भाजपा नेता दीपक बाली के साथ उपजिलाधिकारी से मिलकर पुराने स्थल पर ही पटाखा बाजार लगाने की मांग की।व्यापारियों की मांग पर उपजिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि पहले यह बाजार चैती मैदान में लगाने का प्रशासन द्वारा निर्णय लिया गया था। लेकिन व्यापारियों ने शहर से दूर होने तथा फ्लाईओवर के निर्माण कार्य की वजह से से व्यापारियों और उपभोक्ताओं को चैती मैदान तक त्यौहार के समय पहुंचने में कठिनाई बताई। जिस पर अब पटाखा बाजार उदयराज हिंदू इंटर कॉलेज के मैदान में ही लगाया जायेगा। उपजिलाधिकारी ने कहा कि शहर में पटाखे केवल उदय राज हिंदू इंटर कॉलेज के मैदान में ही बेचे जायेंगे। इसके अलावा कहीं और बेचे जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। उदय राज फील्ड में पटाखा बाजार लगाए जाने की सहमति के बाद व्यपारियों ने उप जिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह वरिष्ठ भाजपा नेता दीपक बाली और व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रभात सहानी का आभार प्रकट किया।

यह भी पढ़ें 👉  युवा व्यापारी नेता दिनेश लोहनी का हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन: लालकुआं में शोक की लहर, परिजनों में मचा कोहराम
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  ओखलकांडा पत्नी हत्याकांड: शक में 4 बच्चों के सामने डंडों और चम्मच से पीट-पीटकर की थी हत्या, आरोपी पति काठगोदाम से गिरफ्तार