उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने कोतवाल से की मुलाकात

व्यापारी के साथ हुई ठगी के मामले का अति शीघ्र खुलासा करने की करी मांग

खबर शेयर करें -

काशीपुर । विगत दिनों व्यापारी के साथ हुई ठगी के मामले का अति शीघ्र खुलासा किए जाने की मांग को लेकर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने कोतवाल मनोज रतूड़ी से मुलाकात की।
यह भी पढ़े 👉 कल हरीश रावत करेंगे मौन उपवास, डीएपी और गन्ना खरीद मूल्य हैं वजह
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल प्रदेश अध्यक्ष केवल कृष्ण छाबड़ा के नेतृत्व में एकत्रित व्यापारियों ने कोतवाल मनोज रतूड़ी से मुलाकात करते हुए कहा कि नगर में आए दिन ठगी की वारदात बढ़ती जा रही है जिसके चलते व्यापारियों में भय का माहौल बना हुआ है उन्होंने कहा कि विगत दिनों एक सुनार व्यापारी सुभाष चंद्र वर्मा किला बाजार के साथ ठगी के मामले को लेकर पुलिस ने अभी तक खुलासा नहीं किया है व्यापारियों की समस्या सुनने के बाद कोतवाल मनोज रतूड़ी ने कहा कि पुलिस द्वारा उक्त मामले के खुलासे को लेकर प्रयास जारी है अति शीघ्र मामले का खुलासा कर दिया जाएगा ।इस मौके प्रदेश अध्यक्ष केवल कृष्ण छाबड़ा जिलाध्यक्ष योगेश बिश्नोई नगर अध्यक्ष राजकुमार सेठी महामंत्री राजकुमार यादव सनत कुमार पैगिया पीयूष मित्तल धरमवीर पासी आदि व्यापारी उपस्थित थे

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अंतर-धार्मिक विवाहों पर कस सकता है शिकंजा: धामी सरकार ला रही है नया 'निकाहनामा' नियम, रजिस्टर्ड मौलवी ही करा सकेंगे निकाह
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  गौला नदी के उफान और कटाव से प्रभावित क्षेत्रों का नंदन दुर्गापाल ने किया निरीक्षण; कहा- "अस्थाई पैचवर्क नहीं, बिंदुखत्ता को चाहिए स्थाई समाधान"