उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारियों ने एम एन ए को ज्ञापन सौंपकर नगर में सैनिटाइजेशन कराए जाने की मांग की
राजू अनेजा, काशीपुर। उत्तराखंड में कोरोना के बढ़ते मामलों को गंभीरता से लेते हुए उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने नगर आयुक्त विवेक राय से मुलाकात कर नगर में सैनिटाइजेशन कराए जाने तथा मास्क को लेकर जागरूकता अभियान तथा सख्ती से पालन करवाने संबंधित ज्ञापन सौंपा इस दौरान कई व्यापारी मौजूद रहे।

उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष राज कुमार सेठी के नेतृत्व में एकत्रित हुए व्यापारियों ने नगर आयुक्त विवेक राय को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि जिस हिसाब से कोरोना महामारी की तीसरी लहर पूरे प्रदेश में अपने पैर पसारती जा रही है उस हिसाब से व्यापारी वर्ग को भी खतरा बना हुआ है व्यापारियों ने नगर आयुक्त से मांग करते हुए कहा कि अति शीघ्र नगर के सभी वार्डों में पूर्व की भांति प्रतिदिन सैनिटाइजेशन करवाया जाए तथा मास्क को लेकर नगर में प्रचार के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया जाए तथा बगैर मास्क के घूमने वाले लोगों पर सख्ती बरती जाए इसके साथ ही सभी दुकानों के आगे सोशल डिस्टेंस के लिए गोल घेरे बनवाए जाएं इस दौरान नगर आयुक्त विवेक राय ने सभी व्यापारियों को कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए अपनी-अपनी दुकानों में सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखने का आह्वान किया तथा सभी दुकानदारों से बगैर मास्क के आने वाले ग्राहकों को अपने हाथ से मास्क के देकर उसे जागरूक किया जाए इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष केवल कृष्ण छाबड़ा नगर अध्यक्ष राजकुमार सेठी महामंत्री राजकुमार यादव उपाध्यक्ष दीपक गुलाटी मनीष सचदेवा मनोज शर्मा सहित तमाम व्यापारी मौजूद रहे।

