उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के तत्वाधान में धूमधाम से मनाया लोहड़ी महापर्व

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, काशीपुर। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के तत्वाधान में लोहड़ी महापर्व बड़ी धूम-धाम के साथ मनाया गया। इस दौरान सभी पदाधिकारियों ने कोविड19 की गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए लोहड़ी दहन कार्यक्रम में भाग लिया तथा क्षेत्र में सुख शांति की कामना की।


यहां गुरु नानक मार्केट में उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल काशीपुर के तत्वाधान में आयोजित लोहड़ी महापर्व के अवसर पर उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष केवल कृष्ण छाबड़ा ने अन्य पदाधिकारियों के साथ लोहडी दहन किया तथा क्षेत्र में सुख-शांति की कामना करते हुए दुनिया भर में तबाही मचा रहे कोरोना से पृथ्वी वासियों को बचाए रखने की प्रार्थना की। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष केवल कृष्ण छाबड़ा ने सभी व्यापारियों एवं क्षेत्रवासियों को लोहडी एवं मकर सक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारे देश के सभी तीज त्योहारों एवं पर्व को इसी तरह मिलजुल कर मनाना चाहिए । कार्यक्रम के समापन पर सभी लोगों को प्रसाद वितरित किया गया इस दौरान नगर अध्यक्ष राजकुमार सेठी ,मनोज शर्मा, संजय भाटिया सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार पर आपत्तिजनक बयान देने वाले मौलाना के मदरसे पर प्रशासन का ताला! अब जिलेभर में अवैध रूप से चल रहे मदरसो पर पुलिस का शिकंजा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा असामाजिक तत्वों को दे रही संरक्षण, संविधान की रक्षा करने वालों पर कार्रवाई और संविधान का अपमान करने वालों पर खामोशी क्यों?- अलका पाल