उधमसिंह नगर : आबकारी विभाग जल्द 15 शराब की दुकानों का लाइसेंस करने जा रहा है निरस्त

खबर शेयर करें -

रुद्रपुरः उधमसिंह नगर में आबकारी विभाग शराब की दुकानों का अधिभार ना जमा करने वाली 15 दुकानों का लाइसेंस निरस्त करने जा रहा है. इन दुकानों का 28 करोड़ रुपए का अधिभार बकाया है. विभाग की ओर से समय-समय पर इन दुकानों की निकासी भी रोकी गई थी. लेकिन विभाग के दबाव का इन शराब कारोबारियों पर कोई असर नहीं दिख रहा है.

यह भी पढ़ें 👉  सिडकुल में सड़क पर गदर: युवक-युवती के विवाद में चले लात-घूंसे और बेल्ट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

उधमसिंह नगर में आबकारी विभाग की सुस्त कार्यप्रणाली के चलते सरकार को करोड़ों का नुकसान उठाना पड़ रहा है. जिले में संचालित 15 शराब की दुकानों पर करीब 28 करोड़ रुपए का अधिभार बकाया है. इसके अलावा जिले में 10 दुकानों का आवंटन नहीं हो पाया है. इससे भी सरकार को लाखों रुपए का नुकसान उठाना पड़ रहा है.

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर: दूध में थूक मिलाने के आरोपी दूधिये शाहिद अली को पुलिस ने किया गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई

आबकारी विभाग के मुताबिक, बकाया नहीं देने वाली 15 दुकानों का आवंटन निरस्त करने की संस्तुति जिलाधिकारी से की गई है. इसके बाद अन्य कानूनी प्रक्रिया से बकाया वसूला जाएगा. जिले की 9 अंग्रेजी शराब की दुकान और 6 देशी शराब की दुकान पर कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें 👉  सिडकुल में सड़क पर गदर: युवक-युवती के विवाद में चले लात-घूंसे और बेल्ट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad