उधमसिंह नगर : इंस्टाग्राम वाला प्यार, पत्नी और 3 बच्चे छोड़ पति ने विधवा से की शादी

खबर शेयर करें -

उधमसिंह नगर: पत्नी का आरोप लगाया है कि उसके पति ने दूसरी महिला से शादी कर ली है और अब उसी के साथ रह रहा है। पुलिस ने पति और उस महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

बगवाड़ा निवासी रानी ने कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि उसकी शादी 17 जून 2009 को मुकेश से हुई थी और उनके दो बेटे और एक बेटी हैं। शादी के शुरुआती सालों में सब कुछ ठीक था, लेकिन कुछ सालों से मुकेश इंस्टाग्राम के माध्यम से प्रिया सागर नामक महिला के संपर्क में आ गए थे। रानी का आरोप है कि उसके पति मुकेश दिन भर इंस्टाग्राम पर प्रिया सागर से बात करते रहते थे और जब रानी ने इसका विरोध किया तो मुकेश ने उसके साथ मारपीट की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: सरकारी राशन के नमक का सैंपल लैब में पास, अफवाहों पर लगा विराम; रसायन विज्ञान के शिक्षक ने समझाई विज्ञान की बात

बुजुर्ग सास-ससुर की देखभाल के लिए मजदूरी कर रही पत्नी

रानी ने अपनी सास-ससुर से भी मदद मांगी, जिन्होंने मुकेश को समझाने की कोशिश की लेकिन वह प्रिया से शादी करने पर अड़े रहे। रानी का आरोप है कि मुकेश ने प्रिया से शादी कर ली और अब उसी के साथ किराए के मकान में रह रहे हैं, जबकि रानी को अपने बच्चों और बुजुर्ग सास-ससुर की देखभाल के लिए मजदूरी करनी पड़ रही है। प्रिया के पति की दस महीने पहले मृत्यु हो चुकी है, पुलिस में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  इंस्टाग्राम रील के चक्कर में जेल पहुंची घरेलू सहायिका, चोरी का खुलासा करने में शिक्षक ने निभाई अहम भूमिका
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  चार साल बाद फूटने लगा जनता का गुस्सा !;पहले सड़क पर महिला ने उठाई थी आवाज, अब शिलापट्ट पर बल्ब फोड़ युवक ने विधायक पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल