उधमसिंह नगर : तालाब में डूबने से सेना के जवान की मौत, एक साल पहले आए थे छुट्टी लेकिन तब से नहीं किया ज्वाइन

खबर शेयर करें -

उधमसिंह नगर: मंगलवार सुबह एक तालाब में डूबने से सेना के एक जवान की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

चंदन सिंह राणा (36) निवासी सबौरा, झनकट भारतीय सेना (आरवीसी मेरठ) में तैनात थे, मंगलवार सुबह गांव के तालाब में नहा रहे थे। तैरना न आने के कारण अचानक डूबने लगे और पास से गुजर रहे ग्रामीण भी उन्हें बचा नहीं सके। परिजनों ने 108 एंबुलेंस से उन्हें उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत की खबर से परिवार में शोक की लहर दौड़ पड़ी।

यह भी पढ़ें 👉  आईटीसी लिमिटेड द्वारा सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल के अधिग्रहण का स्थानीय स्तर पर स्वागत; वरिष्ठ समाजसेवी गोकुलानंद उपाध्याय ने जताया हर्ष

एक साल पहले आए थे छुट्टी लेकिन तब से नहीं किया ज्वाइन

मृतक चंदन के परिजनों ने बताया कि वह सेना में तैनात थे और करीब एक साल पहले छुट्टी लेकर घर आए थे लेकिन फिर वापस नहीं गए। उनकी पत्नी संध्या पिछले एक साल से कुटरा स्थित अपने मायके में रह रही हैं। चंदन का नौ साल का एक बेटा भी है और वह चार भाइयों में सबसे छोटे थे। उनके बड़े भाई, राजेश सिंह राणा, भी सेना (आरवीसी मेरठ) में तैनात हैं, जबकि श्याम सिंह राणा और हयात सिंह राणा खेती का काम करते हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरांचल पंजाबी महासभा की जिला कार्यकारिणी का विस्तार, सुरेंद्र छाबड़ा को जिला उपाध्यक्ष का दायित्व ,पंजाबी समाज में खुशी की लहर