उत्तराखंड : बच्चे के अपहरण मामले में दंपति गिरफ्तार, आरोपी महिला कर चुकी है अब तक कई लोगों से शादी कर ठगी

खबर शेयर करें -

पुलभट्टा थाना क्षेत्र से 2 मई को जिस तीन महीने के बच्चे का अपहरण किया गया था, उसे पुलिस ने ढूंढ निकाला है. पुलिस ने इस मामले में दंपति को गिरफ्तार किया है. उन्होंने ही बच्ची का अपहरण किया था. एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने गुरुवार को इस मामले का खुलासा किया.

पुलिस ने बताया कि गिरफ्त में आई महिला पुलभट्टा थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति के साथ लिविंग में रह रही थी. महिला मूल रूप से बांग्लादेश की रहने वाली है. ये महिला जिस व्यक्ति के साथ लिविंग में रही थी, उसी के छोटे भाई के बेटे को दो अगस्त को उठा कर ले गई थी. परिजनों ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई थी. तभी से पुलिस महिला की तालाश में जुटी हुई थी.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी के लाल ग्रुप कैप्टन गौरव कुंडलिया सम्मानित: 'ऑपरेशन सिंदूर' में उत्कृष्ट सेवा के लिए मिला 'मेंशन-इन-डिस्पैच', जनपद में खुशी की लहर

पुलिस के मुताबिक, 2 अगस्त को प्रेस चंद्र निवासी ग्राम सतुईया पुलभट्टा ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा कि ज्योति उर्फ नैना नाम की महिला उसके तीन माह के बेटे प्रतिक को उठा ले गई है. मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कई टीम का गठन करते हुए बच्चे की तलाश में लगाया गया. जांच के दौरान टीम को आरोपी महिला के बारे में पता चला की महिला कई लोगों के साथ शादी कर उनके साथ ठगी कर चुकी है. इसी बीच सूरज नाम एक युवक का नाम प्रकाश में आया.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में H1N1 फ्लू का दायरा बढ़ा: प्रदेश में कुल मरीज 52 पहुंचे, दून में सबसे ज्यादा 35 मामले; डॉक्टरों ने दी सावधानी बरतने की सलाह
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में आबादी के पास खेत में निकला अजगर: बकरी को जकड़कर मारा, वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर पाई दहशत पर राहत