उधमसिंह नगर में 82 सिपाही इधर से उधर , 25 सिपाहियों को जसपुर थाने में मिली तैनाती

खबर शेयर करें -

रुद्रपुरः उधमसिंह नगर के कप्तान दिलीप सिंह कुंवर द्वारा थानों में लंबे समय से रिक्त पड़े सिपाहियों की पूर्ति के लिए एक बार फिर जिले के तमाम थानों के सिपाहियों को इधर से उधर किया गया है. उधमसिंह नगर के कप्तान ने 82 सिपाहियों के तबादले किए हैं. जबकि, एक सिपाही के तबादले को निरस्त किया गया है.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में बर्थडे पार्टी के दौरान चलती कार से गिरा युवक, तड़पता छोड़ भागे दोस्त: अस्पताल में मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

थानों और चौकियों में सिपाहियों की कमी को देखते हुए एक बार फिर से जिले के कप्तान द्वारा जनपद के 82 सिपाहियों को इधर से उधर किया गया है. इसमें एक महिला सिपाही भी शामिल है. जबकि एक सिपाही का काशीपुर तबादला आदेश को निरस्त किया गया है. सबसे अधिक 25 सिपाहियों को जसपुर कोतवाली में तैनाती दी गई है.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में श्री रामलीला मंचन की तैयारियां तेज: 5 सितंबर से शुरू होगी कलाकारों की तालीम, अध्यक्ष बीसी भट्ट ने की शामिल होने की अपील

काशीपुर थाने में 6, रुद्रपुर में 7, खटीमा में 6, नानकमत्ता थाने में 4, कुंडा थाने में 4, आईटीआई थाने में 3, ट्रांजिट कैंप थाने में 5, बाजपुर थाने में 3, पंतनगर थाने में 2, किच्छा में 3, गदरपुर में 2 सिपाहियों सहित अन्य थानों में भी सिपाहियों की तैनाती की गई है. सभी को स्थानांतरण किए गए स्थान में ड्यूटी ज्वॉइन करते हुए पुलिस कार्यालय को सूचित करने के निर्देश दिए हैं.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के बनभूलपुरा में अवैध मदरसों पर बड़ी कार्रवाई: बिना मान्यता चल रहे 2 मदरसे सील, भारी पुलिस बल रहा मौजूद

 

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad