उधम सिंह नगर : आठ हजार छात्राओं को साइकिल मिलेगी, दो करोड़ रुपये मंजूर

खबर शेयर करें -

माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने कक्षा नौ में पढ़ने वाली 8611 छात्राओं को साइकिल देने के लिए जिले को दो करोड़ 45 लाख 41 हजार 350 रुपये की मंजूरी दे दी है। जल्द ही मुख्य शिक्षा अधिकारी को शासन से बजट जारी किया जाएगा।

शिक्षा विभाग की बालिका प्रोत्साहन योजना के तहत सरकारी और अशासकीय सहायता प्राप्त स्कूलों में कक्षा नौ में पढ़ने वाली छात्राओं को साइकिल वितरित की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  कमलेश चंदोला ने लालकुआं से 2027 के लिए रखा विकास का खाका: बिंदुखत्ता को 'राजस्व ग्राम' का दर्जा दिलाना पहली प्राथमिकता

जिले में 6425 सरकारी व 2186 अशासकीय विद्यालयों की छात्राओं को इसका लाभ मिलेगा। प्रत्येक छात्राओं को साइकिल खरीदने के लिए 2850 रुपये की राशि दी जाएगी।
शिक्षा विभाग की ओर से अभी तय नहीं किया गया है कि राशि बालिकाओं के सीधे खाते में भेजी जाएगी या उन्हें नकद दी जाएगी। बता दें कि वर्तमान में सामान्य साइकिलों की कीमत तीन हजार रुपये से ज्यादा है।

यह भी पढ़ें 👉  रैपिडो कैंसिल कर डंपर में लिफ्ट लेना पड़ा भारी, चंद मिनटों के सफर में दरिंदों से आबरू बचाते बचाते चली गई कांति की जान

ऐसे में बालिकाओं को कुछ रुपये खुद खर्च करने पड़ेंगे। साइकिल खरीदने के बाद छात्राओं को विभाग को पक्का बिल दिखाना पड़ेगा। बिल नहीं दिखाने वाली छात्राओं से रिकवरी की जाएगी। मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी आर्या ने बताया कि जिले की 8611 छात्राएं बालिका प्रोत्साहन योजना से लाभान्वित होंगी। निदेशालय से बजट प्राप्त होते ही विभिन्न ब्लॉकों को राशि आवंटित कर दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  शराबी पति ने बेरहमी से पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या: 4 मासूमों के सिर से उठा मां का साया, आरोपी फरार
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad