उधम सिंह नगर में स्वाइन फ्लू की दस्तक, सुअरों को आइसोलेट करने के निर्देश

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर। अफ्रीकन स्वाइन फीवर की पुष्टि के लिए जिले से लिए गए 15 सैंपलों में से सितारगंज, काशीपुर, दिनेशपुर में सात सैंपल पॉजिटिव आए हैं। पशुपालन विभाग ने पालकों के सुअरों को आइसोलेट करने के निर्देश दिए हैं।

अब विभाग की ओर से स्वाइन फ्लू पाए जाने वाले क्षेत्रों में सर्विलांस का कार्य किया जा रहा है।
गढ़वाल मंडल में स्वाइन फीवर की आशंका के बीच कुमाऊं के ऊधमसिंह नगर जिले से सुअरों के 15 सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। मंगलवार को पशुपालन विभाग के पास आई रिपोर्ट में सात सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं। विभाग की ओर से सितारगंज, काशीपुर और दिनेशपुर में अन्य सुअरों के भी सैंपल लिए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में H1N1 फ्लू का दायरा बढ़ा: प्रदेश में कुल मरीज 52 पहुंचे, दून में सबसे ज्यादा 35 मामले; डॉक्टरों ने दी सावधानी बरतने की सलाह


पशुपालन विभाग के सीवीओ डॉ. एसबी पांडेय ने कहा कि 18 जुलाई को सुअरों के सीरम सैंपल लैब में भेजे गए थे। अन्य सुअरों में अभी वायरस नहीं फैला है। वहीं किसी भी सुअर में बुखार के लक्षण भी नहीं दिख रहे हैं। अगर किसी सुअर की स्वाइन फीवर के चलते मौत होती है तो उसकी किडनी भोपाल स्थित लैब जांच के लिए भेजी जाएगी। उन्होंने कहा कि पशु चिकित्सकों को सतर्क रहने के निर्देश दे दिए हैं। डॉ. पांडेय ने बताया कि स्वाइन फीवर की पुष्टि वाले सुअरों में अभी कोई लक्षण नहीं दिखाई दे रहे हैं, फिलहाल स्थिति सामान्य है।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में अचानक गैस सिलेंडर में लगी आग: घर का सामान जलकर राख, ग्रामीणों की तत्परता से बची दो मासूमों की जान
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  सैनिक कल्याण में देश के लिए 'मॉडल' बना उत्तराखंड: अग्निवीरों के लिए रोजगार सेल बनाने वाला पहला राज्य, बलिदानी परिवारों की अनुग्रह राशि में भारी बढ़ोतरी