ऋषिकेश गंगा नदी में एक और हादसा : पर्यटक नहाते वक्त गंगा नदी में डूबा

खबर शेयर करें -

ऋषिकेशः गंगा में पर्यटकों के डूबने का सिलसिला रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है. शनिवार शाम को भी हरियाणा का एक पर्यटक नीम बीच के पास गंगा में नहाते हुए डूब गया. देर शाम तक जल पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाया, उसका कुछ भी पता नहीं चल सका. ऐसे में आज फिर से गंगा में सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा.

यह भी पढ़ें 👉  बुजुर्ग महिला के घर में चोरी: बक्से से सोने-चांदी के लाखों के जेवरात गायब, अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

पुलिस के मुताबिक, शनिवार शाम करीब 5ः30 बजे जल पुलिस के माध्यम से सूचना मिली कि नीम बीच तपोवन में एक व्यक्ति गंगा में नहाते समय डूब गया है. चौकी तपोवन से तुरंत पुलिस बल मौके पर गया तो पता चला कि चार दोस्त हरियाणा से घूमने आए थे. जो तपोवन स्थित एक होटल में रूके थे. सभी नहाने के लिए नीम बीच गए थे. जिसमें एक व्यक्ति नहाते समय नदी की बहाव में बहकर डूब गया.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के हल्दूचौड़ चौराहे पर दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार कमल पांडे की मौके पर मौत

सूचना पर तत्काल चौकी प्रभारी सतेंद्र भंडारी ने बताया कि डूबने वाले युवक का नाम सुमित है. जो ग्राम मिताथल, थाना भिवानी (हरियाणा) का रहने वाला है. जल पुलिस और आपदा राहत दल ने युवक की खोजबीने से लिए सर्च अभियान चलाया, लेकिन अंधेरा होने की वजह से उसका कुछ पता नहीं चल पाया. ऐसे में एक बार भी कल सर्च अभियान चलाया जाएगा. वहीं, युवक के परिजनों को उसके साथियों ने हादसे की सूचना दे दी है.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के हल्दूचौड़ चौराहे पर दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार कमल पांडे की मौके पर मौत
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad