ऋषिकेश : बिना ड्राइवर दौड़ी कार, पार्किंग से निकल कर गंगा में जा घुसी

खबर शेयर करें -

त्रिवेणी घाट में सोमवार की रात पार्किंग में खड़ी एक कार अचानक रेलिंग तोड़ती हुई गंगा में समा गई। करीब 800 मीटर दूर तक यह कार बहती रही। कार के भीतर लाइट जलने से इसमें पर्यटकों के सवार होने का जब अंदेशा हुआ तो स्थानीय लोगों ने हादसे की आशंका को देखते हुए अपनी जान जोखिम में डालकर गंगा में कूद लगा दी। किसी तरह कार को 72 सीढ़ी गंगा घाट पर बहने से रोक लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर: दूध में थूक मिलाने के आरोपी दूधिये शाहिद अली को पुलिस ने किया गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई

सूचना मिलने के बाद त्रिवेणी घाट चौकी से जल पुलिस और फ्लड कंपनी के जवान मौके पर पहुंचे। कार को गंगा से बाहर निकाल लिया गया है। पुलिस के मुताबिक कार का मालिक भी मौके पर पहुंच चुका है. बताया जा रहा है कि कार दिल्ली नंबर की है. जिसमें पर्यटक त्रिवेणी घाट घूमने के लिए पहुंचे। पार्किंग में खड़ी करने के बाद कार को न्यूटल में खड़ी कर हैंड ब्रेक लगाना भूल गए, ऐसे में कार अचानक पार्किंग से निकलकर चलते हुए गंगा में गिर गई।

यह भी पढ़ें 👉  सिडकुल में सड़क पर गदर: युवक-युवती के विवाद में चले लात-घूंसे और बेल्ट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

त्रिवेणी घाट चौकी प्रभारी जगत सिंह ने बताया कि कार को रेस्क्यू कर लिया गया है। पुलिस ने कार को गंगा घाट किनारे लाने और पुलिस को सूचना देने वाले स्थानीय युवाओं की जमकर प्रशंसा की।

यह भी पढ़ें 👉  सिडकुल में सड़क पर गदर: युवक-युवती के विवाद में चले लात-घूंसे और बेल्ट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad