ऋषिकेश : सेल्फी लेने का चक्कर पड़ा भारी, दोस्तों के साथ घूमने आया युवक गंगा में बहा

खबर शेयर करें -

ऋषिकेश : आजकल युवाओं में सेल्फी का क्रेज काफी बढ़ता जा रहा है । कई लोग सेल्फी के चक्कर में अपनी जान तक गंवा बैठते है। ताजा मामला ऋषिकेश से साने आया है। यहां दोस्तों के साथ घूमने आया एक 19 साल का लड़का सेल्फी लेते हुए गंगा में बह गया।

यह भी पढ़ें 👉  पैतृक गांव करासमाफ़ी में जोशी परिवार ने किया पौधरोपण: जयंतेश्वर महादेव मंदिर परिसर में रोपे पौधे, पर्यावरण संरक्षण और जड़ों से जुड़ने का दिया संदेश

बताया जा रहा है कि महाशिवरात्रि पर दिल्ली से 6 पर्यटक लक्ष्मणझूला घूमने आए थे। मंगलवार शाम हेमंत (19 वर्ष) पुत्र नरेश भट्ट निवासी दिल्ली फूलचट्टी स्थित पटना वॉटरफॉल के पास गंगा में सेल्फी खींचने के लिए गया और गंगा में बह गया । उसके दोस्त चिल्लाने लगे और आस पास के लोगों को बुलाया पुलिस और एसडीआरएफ को इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने हेमंत को ढूंढने के लिए अभियान चलाया लेकिन अभी तक उसका कुछ पता नहीं चल पाया है। लक्ष्मण झूला थानाध्यक्ष वीरेंद्र रमोला ने बताया कि घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग: 16वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, 27 सितंबर की विशाल रैली के लिए ग्रामीणों से किया एकजुट होने का आह्वान
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के हल्दूचौड़ चौराहे पर दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार कमल पांडे की मौके पर मौत