ऋषिकेश : हाथी ने सड़क किनारे सो रहे साधु को पैर से कुचल कर मौत के घाट उतारा

खबर शेयर करें -

थाना लक्ष्मण झूला क्षेत्र में जंगल से आबादी में आए हाथी ने बगीचे में सोए एक फक्कड़ बाबा को पटक कर मार डाला। वहीं सोये हुए एक अन्य बाबा को टक्कर मारी। किसी तरह से वह बचकर भागा। घायल को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। मौके पर पुलिस और वन विभाग के कर्मी तैनात हैं

बीती देर रात यमकेश्वर के स्वर्गाश्रम क्षेत्र में सड़क किनारे कुरुक्षेत्र हरियाणा निवासी 50 वर्षीय मदन दास पुत्र अनिल दास सो रहे थे. इस दौरान हाथी की चिंघाड़ सुनकर साधु की नींद खुल गई. डर की वजह से उन्होंने आसपास सो रहे साधुओं को भी उठाना शुरू कर दिया. लेकिन इसी बीच हाथी नजदीक पहुंच गया और साधु को पैर से कुचल दिया. इस कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई. इस दौरान अन्य दो साधुओं ने भाग कर किसी तरह अपनी जान बचाई.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के हल्दूचौड़ चौराहे पर दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार कमल पांडे की मौके पर मौत

लक्ष्मण झूला थाना अध्यक्ष वीरेंद्र रमोला ने बताया कि पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मदन दास के परिजनों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है. बताया जा रहा है कि साधु क्षेत्र में कई सालों से सड़क किनारे ही सोता था. बता दें कि स्वर्गाश्रम क्षेत्र में लगातार हाथी ने अपनी चहलकदमी से स्थानीय लोगों की नींद उड़ाई हुई है. कभी रिहायशी इलाके में घूमते हुए हाथी को देखा जा रहा है, तो कभी लोगों के घरों की बाउंड्रीवाल को भी हाथी नुकसान पहुंचा रहे हैं. स्थानीय लोग कई बार वन विभाग से हाथियों को रिहायशी इलाके में घुसने से रोकने के लिए मांग कर चुके हैं.

यह भी पढ़ें 👉  पैतृक गांव करासमाफ़ी में जोशी परिवार ने किया पौधरोपण: जयंतेश्वर महादेव मंदिर परिसर में रोपे पौधे, पर्यावरण संरक्षण और जड़ों से जुड़ने का दिया संदेश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  भवाली में 12 तोले सोने की चोरी का 24 घंटे में खुलासा: 15 लाख के आभूषणों के साथ आरोपी जित्तू गिरफ्तार, गाड़ी खरीदने के लिए रचा था षड्यंत्र