एग्जिट पोल देख बौखलाये टिकैत, दे डाली यह धमकी

खबर शेयर करें -

यूपी विधानसभा चुनाव के लिये आखिरी तथा 7वें चरण का मतदान सोमवार को संपन्न हो चुका है, विभिन्न सर्वे एजेंसियां तथा मीडिया संस्थानों ने एग्जिट पोल में बीजेपी को आसानी से सरकार बनाते हुए दिखाया है, इसके बाद से नेताओं की भी प्रतिक्रिया आनी शुरु हो गई है, बीकेयू राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा बालियान खाप के चौधरी नरेश टिकैत ने धमकी भरे बयान दिये हैं, उन्होने कहा कि 10 मार्च तक सभी को अपनी वोट की निगरानी करनी है, ये देखना है कि जिसको वोट दिया था, उसे मिला है या नहीं, साथ ही उन्होने धमकी देते हुए कहा कि अगर मतगणना के दिन धांधली हुई, उसके बाद हालात बिगड़े तो इसके लिये शासन-प्रशासन जिम्मेदार होगा, उन्होने कहा कि मतगणना पूरी तरह से निष्पक्ष और पारदर्शी होनी चाहिये।

बीजेपी पर हमला
एग्जिट पोल आने के बाद नरेश टिकैत ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि पंचायत चुनाव में भगवा पार्टी ने जमकर सत्ता का दुरुपयोग किया था, जिसे पूरी दुनिया ने देखा था, ऐसे में बीजेपी पर विश्वास नहीं किया जा सकता, विधानसभा चुनाव की मतगणना के दिन भी धांधलेबाजी हो सकती है, पंचायत चुनाव में जनता खामोश थी, लेकिन अब विधानसभा चुनाव में ऐसा हुआ, तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  'उठो-बढ़ो हाथ मिलाओ, मां के नाम पेड़ लगाओ': 35 करोड़ पौधरोपण के महाभियान को लेकर वन विभाग की अहम बैठक, स्वयंसेवी संस्थाओं ने मिलाया हाथ

मतगणना के दिन सभी लोग एकजुट रहें
नरेश टिकैत ने आह्वान करते हुए कहा कि काउंटिंग के दिन सभी लोग एकजुट रहें, कानून के दायरे में रहकर धांधलेबाजी का पुरजोर विरोध करें, उन्होने कहा कि विजय जूलूस से भी परहेज करें, धारा 144 को लेकर उन्होने कहा कि प्रशासन धारा 288 भी लागू कर दे, तो उससे कोई फर्क नहीं पड़ता, किसान ट्रैक्टर पर अपनी वोट की निगरानी के लिये आएंगे, हमारा मकसद शांति व्यवस्था को खराब करना नहीं, बल्कि लोग एकजुट होंगे, तो प्रशासन पर दबाव रहेगा, कि वो निष्पक्ष मतगणना कराये।

यह भी पढ़ें 👉  'उठो-बढ़ो हाथ मिलाओ, मां के नाम पेड़ लगाओ': 35 करोड़ पौधरोपण के महाभियान को लेकर वन विभाग की अहम बैठक, स्वयंसेवी संस्थाओं ने मिलाया हाथ

जनता फैसला करेगी
शनिवार को बीकेयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा था कि यूपी चुनाव में बीजेपी को नुकसान झेलना पड़ेगा, जनता बीजेपी सरकार से नाराज है, इस मौके पर राकेश टिकैत ने अप्रत्यक्ष रुप से वोटिंग में गड़बड़ी का भी आरोप लगाया, उन्होने विपक्षी पार्टी के कार्यकर्ताओं से मतगणना को लेकर सजग रहने के लिये कहा था, उन्होने कहा था कि कार्यकर्ता काउंटिंग सेंटरों पर अपनी पहरेदारी बनाकर रखे, अगर उनकी पहरेदारी में कमी रही, तो यूपी जिला पंचायत जैसे नतीजे भी सामने आ सकते हैं, वहीं आंदोलन को लेकर पूछे सवाल के जवाब में उन्होने कहा कि 2022 में पूरे देश में संगठन को मजबूत करने का काम किया जाएगा, जहां तक आंदोलन की बात है, अगर समझौते के तहत हुई मांगों को पूरा नहीं किया गया, तो आंदोलन कहां और कब होगा, जनता इसका फैसला लेगी।

यह भी पढ़ें 👉  'उठो-बढ़ो हाथ मिलाओ, मां के नाम पेड़ लगाओ': 35 करोड़ पौधरोपण के महाभियान को लेकर वन विभाग की अहम बैठक, स्वयंसेवी संस्थाओं ने मिलाया हाथ
Ad