एसएसपी जन्मेजय खंडूड़ी ने 10 उपनिरीक्षकों का किया फेरबदल, जानें किसे कहां मिली नई नियुक्ति

खबर शेयर करें -

देहरादून: एसएसपी जन्मेजय खंडूड़ी ने 10 उपनिरीक्षकों का फेरबदल किया है. इसके साथ ही एसएसपी ने सभी संबंधित उप निरीक्षकों को तत्काल नियुक्ति स्थान पर कार्यभार लेने के निर्देश दिए हैं. एसएसपी ने उप निरीक्षक रजनीश कुमार सैनी को कोतवाली डालनवाला से चौकी प्रभारी कुल्हान कोतवाली विकासनगर भेजा है.

इसके साथ ही चौकी प्रभारी विधोली थाना प्रेम नगर से उप निरीक्षक विकेंद्र कुमार को चौकी प्रभारी लालतप्पड़ कोतवाली डोईवाला भेजा है. कोतवाली डालनवाला से उप निरीक्षक जगमोहन सिंह को चौकी प्रभारी विधोली थाना प्रेमनगर की जिम्मेदारी सौंपी है. थाना सेलाकुई से उपनिरीक्षक प्रवेश रावत को चौकी प्रभारी सभावाला थाना सहसपुर भेजा गया है.

यह भी पढ़ें 👉  नगर पंचायत लालकुआं के 60 वर्ष पूर्ण कर चुके नागरिकों के लिए वृद्धावस्था पेंशन हेतु आवेदन की सूचना

उप निरीक्षक संजय रावत को चौकी प्रभारी लालतप्पड़ कोतवाली डोईवाला से कोतवाली डालनवाला भेजा गया है. उप निरीक्षक पंकज कुमार को चौकी प्रभारी कुल्हल कोतवाली विकासनगर से कोतवाली डालनवाला ट्रांसफर किया है. उप निरीक्षक कविंद्र राणा को चौकी प्रभारी सभावाला थाना सहसपुर से थाना सेलाकुई भेजा है.

यह भी पढ़ें 👉  चैती मेले के ठेके में बड़ा खेल!करोड़ों रुपये डकार ठेकेदार हुआ फरार, आखिर किसकी शह पर खाली रह गया सरकारी खजाना?

इसके साथ ही उप निरीक्षक मनमोहन नेगी को वरिष्ठ उप निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश से थाना अध्यक्ष सेलाकुई बनाया है. उप निरीक्षक विनोद सिंह राणा को थाना सेलाकुई से वरिष्ठ उप निरीक्षक कोतवाली विकासनगर भेजा है. उप निरीक्षक दर्शन प्रसाद काला को कोतवाली विकासनगर से वरिष्ठ उप निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश भेजा गया है.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मानसून की आफत: कुमाऊं में मूसलाधार बारिश से नदियां उफान पर, देहरादून समेत 9 जिलों में भारी बारिश का 'यलो अलर्ट'
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad