एसओजी टीम ने सुल्तानपुर पट्टी से लाखों रुपए की अवैध शराब के साथ तीन लोगों को किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

काशीपुर: प्रदेश में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर लागू आदर्श आचार संहिता का पालन कराने के लिए पुलिस जुटी हुई है. इसी कड़ी में पुलिस ने लाखों रुपए की अवैध शराब के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है. जिनके खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

अभियान के तहत गठित एसओजी टीम ने सुल्तानपुर पट्टी में रेलवे फाटक तिराहा के समीप से छोटा हाथी वाहन को रोका, जिसमें से 25 पेटी अवैध शराब बरामद की गई. कार्रवाई के दौरान एसओजी टीम ने सर्वेश कुमार, निवासी रामपुर सीतारामपुर गांव (यूपी), सूरज कुमार और मुकेश चंद्र निवासी बाजपुर महेशपुरा को गिरफ्तार किया. एसओजी टीम के मुताबिक गिरफ्तार शराब तस्कर में से एक सुल्तानपुर अंग्रेजी शराब का सेल्समैन भी है.

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार पर आपत्तिजनक बयान देने वाले मौलाना के मदरसे पर प्रशासन का ताला! अब जिलेभर में अवैध रूप से चल रहे मदरसो पर पुलिस का शिकंजा

जिसने पूछताछ के दौरान बताया कि वह शराब को यूपी में खपत के लिए लेजा रहा था. वहीं एसओजी टीम के द्वारा बरामद शराब की कीमत ₹204000 बताई जा रही है. कार्रवाई करने वाली टीम में एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट, प्रभारी उप निरीक्षक रविंद्र सिंह बिष्ट, उप निरीक्षक दीपक कौशिक, कांस्टेबल जरनैल सिंह, कैलाश तोमकयाल, विनय कुमार, दीवान बोरा, दीपक कठैत, नवीन कन्याल आदि शामिल थे.

यह भी पढ़ें 👉  पैतृक गांव करासमाफ़ी में जोशी परिवार ने किया पौधरोपण: जयंतेश्वर महादेव मंदिर परिसर में रोपे पौधे, पर्यावरण संरक्षण और जड़ों से जुड़ने का दिया संदेश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार पर आपत्तिजनक बयान देने वाले मौलाना के मदरसे पर प्रशासन का ताला! अब जिलेभर में अवैध रूप से चल रहे मदरसो पर पुलिस का शिकंजा