एसडीएम को कुचलने का प्रयास करने के आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, काशीपुर। काशीपुर पुलिस ने एसडीएम अभय प्रताप सिंह पर जानलेवा हमले का प्रयास करने के आरोपी क्रेटा चालक सहित खनन कार्यों में लिप्त चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ।

बताते चलें कि एसडीएम के चालक दीपक कुमार ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया था कि 22 दिसंबर 2022 की रात करीब साढ़े नौ बजे जैतपुर कुण्डेश्वरी रोड पर स्कूल के पास खनन की चैंकिंग की जा रही थी, तभी कुछ लोग एक गाड़ी से एसडीएम की गाड़ी का पीछा कर रहे थे। इसी बीच खनन के कुछ वाहन दिखाई दिये तो चैकिंग के लिए एसडीएम अभय प्रताप सिंह गाड़ी से उतरने लगे। ठीक उसी समय एक क्रेटा गाड़ी जो पहले से ही वहां मौजूद थी, केे चालक ने एसडीएम की गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर में एसडीएम बाल बाल बच गए। टक्कर मारने के बाद क्रेटा गाड़ी चालक गाड़ी लेकर भाग गया, लेकिन गाड़ी का नंबर एसडीएम के चालक ने नोट कर लिया था। एसडीएम के चालक की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  कमलेश चंदोला ने लालकुआं से 2027 के लिए रखा विकास का खाका: बिंदुखत्ता को 'राजस्व ग्राम' का दर्जा दिलाना पहली प्राथमिकता

दोपहर को सीओ वंदना वर्मा ने बताया कि क्रेटा गाड़ी के मालिक का पता लगाते हुए पुलिस ने प्रकाश में आये लोगों के यहां दबिश दी तो वे अपने घरों से फरार थे। उन्होंने बताया कि मुखबिर की सूचना पर क्रेटा चालक एवं तीन अन्य लोगों को मानपुर रोड से गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  चुनावी रण से पहले कमिश्नर के दरबार में भिड़े शिव और ठुकराल

गिरफ्तार अभियुक्त क्रेटा चालक रियाज आलम पुत्र शमीम अहमद, शाहरुख अली पुत्र अफसर अली, अरबाज पुत्र भूरा तथा अरशद पुत्र चंदा निवासीगण ग्राम घोसीपुरा, तहसील स्वार, जिला रामपुर, यूपी ने पुलिस को बताया कि उनके खनन के वाहन चलते हैं और इसी क्रेटा कार से फील्डिंग कर वह अपने खनन वाहनों को आसानी से निकाल ले जाते हैं।अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कोतवाल मनोज रतूड़ी, एसएसआई प्रदीप मिश्रा, एसआई नवीन बुधानी, देवेंद्र सामंत व संतोष देवरानी, कां. सुरेंद्र सिंह व गिरीश मठपाल शामिल थे।

यह भी पढ़ें 👉  दिनेशपुर: हरि मंदिर के तालाब में डूबने से 7 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत, बारिश के बीच नहाने के दौरान गहराई में जाने से हादसा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad