एसडीएम ने अवैध खनन क्षेत्र में बाइक में सवार होकर अवैध खनन के खिलाफ की कार्रवाई

खबर शेयर करें -

किच्छाः उधमसिंह नगर के किच्छा में अवैध खनन के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त दिखाई दे रहा है. किच्छा एसडीएम ने रविवार को अवैध खनन क्षेत्र में बाइक में सवार होकर ताबड़तोड़ कार्रवाई की. इस दौरान मौके पर चार ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और दो बाइक को अवैध खनन में लिप्त पाए जाने पर सीज कर दिया है. साथ ही अवैध खनन कर रहे माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं.

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा असामाजिक तत्वों को दे रही संरक्षण, संविधान की रक्षा करने वालों पर कार्रवाई और संविधान का अपमान करने वालों पर खामोशी क्यों?- अलका पाल

उधमसिंह नगर के किच्छा तहसील क्षेत्र में अवैध खनन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई. किच्छा एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा के नेतृत्व में टीम ने शांतिपुरी के कनमन क्षेत्र में पहुंचकर ताबड़तोड़ कार्रवाई की. इस दौरान टीम ने अवैध खनन करते हुए चार ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और 2 बाइकों को सीज किया. इस दौरान खनन माफियाओं द्वारा टीम के साथ अभद्रता भी की गई. लेकिन बाद में फोर्स के आने के बाद खनन माफिया भाग खड़े हुए.

यह भी पढ़ें 👉  64 के हुए राम, जन्मदिन पर मंदिरों में नवाया शीश, क्षेत्र में सुख-शांति की करी प्रार्थना; बधाई देने वालों का लगा तांता

एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा ने बताया कि कुछ दिनों से प्रशासन को सूचना मिल रही थी कि किच्छा तहसील क्षेत्र के कनमन में धड़ले से अवैध खनन किया जा रहा है, जिसके तहत कार्रवाई की गई है. फरार खनन माफियाओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार पर आपत्तिजनक बयान देने वाले मौलाना के मदरसे पर प्रशासन का ताला! अब जिलेभर में अवैध रूप से चल रहे मदरसो पर पुलिस का शिकंजा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad