ऑटो चालकों की गुंडागर्दी,किराये को लेकर हुए विवाद के दौरान छात्र द्वारा घटना की वीडियो बनाने पर चालक ने मोबाइल छीन कर छात्र के सर पर दे मारा

Hooliganism of auto drivers, during a dispute over fare, when the student made a video of the incident, the driver snatched the mobile and hit the student on the head.

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,हल्द्वानी। कंप्यूटर कोचिंग जा रहे छात्र का किराए को लेकर ऑटो चालक ने विवाद हो गया। छात्र ने विवाद के बीच वीडियो बनाना शुरू किया तो चालक ने मोबाइल छीन कर युवक के सिर पर मार दिया। घटना में छात्र का सिर फट गया और अस्पताल में तीन टांके लगाने पड़े। पुलिस फरार ऑटो चालक की तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  दर्दनाक सड़क हादसा: बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी गंभीर रूप से घायल

चोरगलिया निवासी हरेंद्र सिंह बोरा (23) नैनीताल रोड स्थित दुर्गा सिटी सेंटर के पास एक कोचिंग में कंप्यूटर सीखने आता है। हरेंद्र के परिचित और पास में ही सीएचसी सेंटर चलाने वाले राकेश गोस्वामी के मुताबिक शनिवार शाम करीब चार बजे हरेंद्र ने नगर निगम से दुर्गा सिटी सेंटर के लिए ऑटो बैठा था। दुर्गा सिटी सेंटर के पास उतरने पर उसका ऑटो चालक से किराए को लेकर विवाद हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  दूषित पानी से बीएससी छात्रा की मौत, 2 अन्य बच्चे पीलिया से पीड़ित; परिजनों का हंगामा, जांच में जुटा प्रशासन

अपना पक्ष मजबूत रखने के लिए युवक ने जेब से मोबाइल निकाला और चालक का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। इतने में चालक ने मोबाइल छीना और हरेंद्र के सिर पर दे मारा। जिससे उसका सिर फट गया और वह लहूलुहान हो गया। राकेश व साथियों ने उसे सोबन सिंह जीना बेस चिकित्सालय पहुंचाया, जहां उसके सिर पर तीन टांके लगाए गए। कोतवाल उमेश कुमार मलिक ने बताया कि ऑटो रिक्शा चालक की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं हाईवे पर टुकटुक से गिरकर 30 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत; सिर में गंभीर चोट लगने से अस्पताल में तोड़ा दम