ऑटो में सवार होकर पुल पर पहुंची युवती ने गौला नदी में छलांग लगा दी, तलाश जारी

खबर शेयर करें -

हल्द्वानीः काठगोदाम थाना क्षेत्र में एक युवती पुल से गौला नदी में कूद गई, जिसे देख लोगों के होश उड़ गए. मौके पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में इसकी सूचना काठगोदाम पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस और गोताखोर की टीम नदी में युवती की तलाश करती रही, लेकिन युवती का कुछ पता नहीं चल पाया. युवती कौन है और कहां के रहने वाली है? इसका भी पता नहीं चल पाया है.

यह भी पढ़ें 👉  गौला नदी में लापता बिंदुखत्ता निवासी राम सिंह का शव गौलापार के पास मिला: 24 घंटे बाद SDRF ने किया बरामद

काठगोदाम थाना प्रभारी विमल मिश्रा ने बताया कि सूचना मिली कि गौला नदी पुल से एक युवती नदी में कूद गई है. पहाड़ों पर हुई बरसात के चलते नदी उफान पर है. देखते ही देखते लोगों के सामने युवती बहते हुए चली गई. मौके पर पहुंची पुलिस और गोताखोर की टीमों ने युवती को तलाश किया, लेकिन उसका पता नहीं चल पाया.

यह भी पढ़ें 👉  गौला नदी के उफान और कटाव से प्रभावित क्षेत्रों का नंदन दुर्गापाल ने किया निरीक्षण; कहा- "अस्थाई पैचवर्क नहीं, बिंदुखत्ता को चाहिए स्थाई समाधान"

उन्होंने बताया कि नदी में बहाव तेज और अधिक पानी होने के चलते तलाश करना मुश्किल है. बताया जा रहा है कि युवती ऑटो में सवार होकर पुल पर पहुंची और उतरते ही उसने पुल से नीचे छलांग लगा दी. उन्होंने बताया कि अभी तक युवती का पता नहीं चल पाया है. शनिवार को नदी में युवती की तलाश की जाएगी.