ओखलकांडा की लापता नाबालिग किशोरी गौलापार से बरामद, चाचा ने करा था यह कांड

खबर शेयर करें -

ओखलकांडा के एक गांव से नौ दिसंबर से लापता चल रही नाबालिग किशोरी की शादी उसी के चाचा ने गौलापार हल्द्वानी के एक युवक से करा दी। सोमवार को राजस्व पुलिस ने किशोरी को युवक के घर से बरामद कर किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया।

राजस्व पुलिस किशोरी को नारी निकेतन हल्द्वानी भेजने की कार्रवाई कर रही है। मामले को राजस्व पुलिस से रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  चुनावी रण से पहले कमिश्नर के दरबार में भिड़े शिव और ठुकराल


धारी एसडीएम योगेश सिंह मेहरा ने बताया कि ओखलकांडा के एक गांव से नौ दिसंबर को एक नाबालिग किशोरी लापता हो गई थी। किशोरी के बड़े भाई ने 20 दिसंबर को अपनी बहन की गुमशुदगी के साथ ही अपहरण अंदेशा जताते हुए राजस्व पुलिस को तहरीर दी थी।

राजस्व पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर पटवारी पवन ध्यानी के नेतृत्व में टीम गठित की थी। एसडीएम ने बताया कि टीम को पता चला कि किशोरी की शादी गौलापार हल्द्वानी में एक युवक के साथ हुई है। सोमवार को टीम ने गौलापार में युवक के घर छापा मारकर किशोरी बरामद किया। किशोरी ने पूछताछ में बताया कि उसके गौलापार हल्द्वानी निवासी चाचा ने युवक से शादी करने का दबाव डाला था।

यह भी पढ़ें 👉  पुरानी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष: युवक को पैर में मारी गोली, दो अन्य घायल; पुलिस जांच में जुटी

उन्होंने कहा कि किशोरी के बयान के आधार पर प्रथम दृष्टया चाचा की संलिप्तता पाई जा गई है। एसडीएम ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए मामले को रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित किया गया है। उन्होंने कहा कि किशोरी के बयान के आधार पर उसके चाचा और शादी करने वाले युवक से पूछताछ के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में बांज का हरा पेड़ काटने पर विवाद: वीडियो वायरल होने के बाद उठे सवाल, वन विभाग ने दी सफाई
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad