ओर जब महिला ने पड़ोसन की ही फोटो अपने पति के साथ एडिट कर फेसबुक पर कर दी वायरल

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, काशीपुर ।क्षेत्र में एक महिला द्वारा पड़ोसन के पति की फोटो अपनी फोटो के साथ एडिट कर फेसबुक पर वायरल करने का मामला सामने आया है। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर पड़ोसी महिला पर उसका फोटो एडिट कर अपने पति के साथ फेसबुक पर बॉलीवुड गाने के साथ लगाकर उसकी छवि धूमिल करने का आरोप लगाते हुए उक्त महिला पर कार्यवाही की मांग की है।इधर पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी फेसबुक यूजर महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में प्रेमी की खुदकुशी के बाद 16 वर्षीय प्रेमिका ने लगाया फंदा: पीलीभीत के राजमिस्त्री की मौत के सदमे में उठाया खौफनाक कदम

बता दें कि मानपुर रोड, कचनालगाजी निवासी एक महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी पड़ोसी महिला सविता ने अपने फेसबुक अकाउंट पर उसका और अपने पति अर्जुन सिंह का फोटो एडिट करके बॉलीवुड गाने के साथ फेसबुक स्टोरी पर लगाया है। जिससे उसके मान सम्मान को ठेस पहुंच रही है। समाज में दोनों की छवि ख़राब हो रही है तथा लड़ाई झगड़े होने की संभावना है। उसने जब से फेसबुक पर देखा है तब से वह मानसिक रूप से काफी परेशान है।

यह भी पढ़ें 👉  दिनेशपुर: हरि मंदिर के तालाब में डूबने से 7 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत, बारिश के बीच नहाने के दौरान गहराई में जाने से हादसा

पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी महिला के खिलाफ धारा 503 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय में छात्रों का उग्र प्रदर्शन: परीक्षा और रिजल्ट की मांग को लेकर पानी की टंकी पर चढ़े BAMS छात्र, परिसर में मचा हड़कंप
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad