और जब लालकुआं में कोतवाल से होली मिलने पहुंचे नागराज

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, लालकुआं। होली के ऐन मौके पर नागराज ने कोतवाल संजय कुमार को उनके आवास पर प्रकट होकर साक्षात दर्शन दिए। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे वन विभाग कर्मियों ने कोबरा नाग को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया।


बताते चले कि नगर के कोतवाली परिसर स्थित प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार के सरकारी आवास में बुधवार की प्रातः अचानक कोबरा नाग घुस गया, जिसे देखकर पूरा परिवार भयभीत हो उठा, आनन-फानन में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने तराई पूर्वी वन प्रभाग डॉली रेंज के वन क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार जोशी को मामले की सूचना दी।

यह भी पढ़ें 👉  पैतृक गांव करासमाफ़ी में जोशी परिवार ने किया पौधरोपण: जयंतेश्वर महादेव मंदिर परिसर में रोपे पौधे, पर्यावरण संरक्षण और जड़ों से जुड़ने का दिया संदेश

जिसके बाद वन क्षेत्राधिकारी ने तुरंत ही रेस्क्यू टीम को वन कर्मी कुंदन सिंह के नेतृत्व में कोतवाली भेजा और आधा घंटे की मशक्कत के बाद कोबरा नाग को रेस्क्यू टीम ने काबू में कर के बॉक्स में बंद किया। तथा जंगल में ले जाकर छोड़ दिया। जिसके बाद प्रभारी निरीक्षक के परिवार ने राहत की सांस ली।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के हल्दूचौड़ चौराहे पर दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार कमल पांडे की मौके पर मौत

इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने कहा कि होली के शुभ अवसर पर आज सुबह-सुबह उन्हें सपरिवार नाग देवता के दर्शन हुए हैं जोकि अत्यंत ही शुभ संकेत है। वही कोबरा नाग के पकड़े जाने के बावजूद उनके परिवार में दहशत देखी जा सकती थी।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग: 16वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, 27 सितंबर की विशाल रैली के लिए ग्रामीणों से किया एकजुट होने का आह्वान
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad