कंट्रीवाइड इंटरनेशनल स्कूल में मदर्स क्लब के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

भारती जोशी बेस्ट मदर व सुनीता मनराल बेस्ट गायिका के अवार्ड से सम्मानित

खबर शेयर करें -

लालकुआं : हल्दुचौड़ के दौलिया स्थित कंट्रीवाइड इंटरनेशनल स्कूल में सभी छात्र छात्राओं की माताओं को बुलाकर मदर क्लब के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन गया, इस दौरान भारती जोशी को बेस्ट मदर व सुनीता मनराल को बेस्ट गायिका के अवार्ड से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में विद्यालय मीडिया प्रभारी पूजा जोशी व भावना चंदोला ने तिलक लगाकर का स्वागत अभिनंदन किया, इस दौरान माताओं के लिए भी माताओं के लिए रैंप वॉक, चेयर रेस, सरप्राइज गेम का आयोजन किया गया, रैंप वॉक में पूजा डालाकोटी ने प्रथम अनिता परिहार ने द्वितीय, चेयर रेस में ममता पांडे ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और सरप्राइज गेम मे दीपा बिष्ट व पूजा डालाकोटी विजयी रहे, कार्यक्रम में समापन से पूर्व अभिभावक संघ की गोष्ठी भी हुई जिसमें अभिभावकों से सुझाव मांगे गए और भविष्य में उनके सुझावों पर विद्यार्थियों के हित में कार्य करने का भरोसा दिलाया।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर कोतवाली में पूर्व विधायक और कोतवाल के बीच तीखी नोकझोंक: मारपीट के मामले में गिरफ्तारी की मांग पर बहस, 'तुम' शब्द पर भड़के इंस्पेक्टर

कार्यक्रम का संचालन एक्टिविटी इंचार्ज रिशिता खंडूरी ने किया, इस दौरान मुख्य रूप से प्रधानाचार्य राहुल शास्त्री, मीडिया प्रभारी पूजा जोशी, अंजना, ममता, वैशाली, निकिता चोपड़ा सहित कई लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  बुजुर्ग महिला के घर में चोरी: बक्से से सोने-चांदी के लाखों के जेवरात गायब, अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

 

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

यह भी पढ़ें 👉  बुजुर्ग महिला के घर में चोरी: बक्से से सोने-चांदी के लाखों के जेवरात गायब, अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें