कनालीछीना में कार 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी, हादसे में एक व्यक्ति की मौत

खबर शेयर करें -

पिथौरागढ़: मुनस्यारी से पिथौरागढ़ जा रहा एक वाहन खिरचना पुल के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया. दुर्घटना के वक्त वाहन में कुल 4 लोग सवार थे. जिनमें से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं. ऐसे में सभी घायलों का रेस्क्यू कर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार देकर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है.

यह भी पढ़ें 👉  मूक-बधिर महिला से दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, पोखरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई

जानकारी के मुताबिक, कल ओगला-कनालीछीना नेशनल हाईवे में खिरचना पुल के पास एक कार 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी. इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं. बताया जा रहा है कि ये सभी लोग हल्द्वानी से मुनस्यारी घूमने पहुंचे थे. मुनस्यारी से वापस हल्द्वानी लौटते समय खिरचना पुल के पास चालक का गाड़ी पर से नियंत्रण हट गया. जिसके चलते कर गहरी खाई में जा गिरी.

यह भी पढ़ें 👉  भवाली में 12 तोले सोने की चोरी का 24 घंटे में खुलासा: 15 लाख के आभूषणों के साथ आरोपी जित्तू गिरफ्तार, गाड़ी खरीदने के लिए रचा था षड्यंत्र

वहीं, हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार सवार लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू किया गया. तीनों घायलों को 108 की मदद से उपचार के लिए सीएचसी कनालीछीना भेजा गया, जहां से उन्हें जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ रेफर किया गया.

पुलिस ने कहना है कि कार में हल्द्वानी निवासी विजय भण्डारी, गगन अरोड़ा, मनीष कुमार और चारू चन्द्र बृजवासी मौजूद थे. जिनमें से चारू चन्द्र बृजवासी की मृत्यु हो गई. पुलिस ने मृतक का पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही सभी घायलों के परिजनों को सूचित किया जा चुका है.

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग: 16वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, 27 सितंबर की विशाल रैली के लिए ग्रामीणों से किया एकजुट होने का आह्वान
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad