कमलेश चंदोला के शक्ति प्रदर्शन में उमड़ा भारी जन सैलाब

खबर शेयर करें -

लालकुआं: 22 जंगी बंगर जिला पंचायत सदस्य सीट से चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों ने आज रोड शो के जरिए अपना शक्ति प्रदर्शन दिखाया। जिसमे जिला पंचायत प्रत्याशी समाजसेवी कमलेश चंदौला ने बरेली रोड़ के विभिन्न क्षेत्रों एवं समस्त ग्रामीण इलाकों में घर घर जाकर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर: दूध में थूक मिलाने के आरोपी दूधिये शाहिद अली को पुलिस ने किया गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई

 

जिला पंचायत प्रत्याशी समाजसेवी कमलेश चंदोला के शक्ति प्रदर्शन में उनके समर्थकों का भारी जमावड़ा देखने को मिला जहां एक तरफ सैकड़ों कारों का काफिला था वही बाइक वह स्कूटी का हुजूम देख हर कोई स्तब्ध था। जहां उनके समर्थन में सैकड़ों की तादाद में महिलाएं देखी गई वही युवा से लेकर वृद्ध तक जोर शोर से उनके रोड शो में शामिल हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  सिडकुल में सड़क पर गदर: युवक-युवती के विवाद में चले लात-घूंसे और बेल्ट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

रोड शो द्वारा किए गए अपने शक्ति प्रदर्शन में कमलेश चंदोला का कारवां जिस किसी क्षेत्र के रास्तो से निकला वहां रह रहे ग्रामीणों द्वारा घर से निकल उन्हे आशीर्वाद देते हुए उनकी विजय कामना करते दिखे।

वहीं दूसरी तरफ दूसरे प्रत्याशी इंदर सिंह बिष्ट, व मोहित गोस्वामी ने भी विभिन्न क्षेत्रों में भारी जनसमुदाय के साथ रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर: दूध में थूक मिलाने के आरोपी दूधिये शाहिद अली को पुलिस ने किया गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad