कमेटी के नाम पर करोड़ों रुपए डकार कर फरार हुए पुजारी मामले में पुलिस ने एस आईटी जांच का किया गठन

Police formed SIT investigation in the case of priest who escaped after embezzling crores of rupees in the name of committee.

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, काशीपुर। काशीपुर में कमेटी के नाम पर करोड़ों रुपए डकार कर फरार हुए  आरोपी सचिन शर्मा की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस एक्टिव मोड पर आ गई है क्षेत्र के दर्जनों पीड़ितों की संयुक्त रूप से की गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने एस आईटी का  गठन  किया है तथा सीओ काशीपुर के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक को एस आई टी का प्रमुख बनाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: जीएसटी के 9 वर्ष पूरे होने और सीए दिवस पर टैक्स बार ने दी बधाई, देश की आर्थिक उन्नति में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के योगदान को सराहा

आपको बताते चले कि विगत एक सप्ताह पूर्व शहर में जागरण करने वाला महंत सचिन शर्मा कमेटी के नाम पर क्षेत्र के भोले भाले लोगों को करोड़ों रुपए का चूना लगाकर रातों-रात शहर से फरार हो गया था।मामले में पीड़ित लोगों ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करायी थी। आज पुलिस ने पीड़ित लोगों को बुलाकर पूरे मामले की जानकारी ली। पीड़ितों ने सचिन शर्मा की पूरी कार्यप्रणाली की विस्तार से जानकारी दी। दरअसल जागरण मंडली चलाने की वजह से सचिन ने लोगों के बीच अपनी प्रतिष्ठा बनाई थी और उसी का दुरुपयोग कर उसने करोड़ों की रकम हड़प ली। अब पीडित लोग पुलिस के पास अपनी गुहार लगा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस में पदोन्नति का उल्लास: अमित कुमार सैनी बने अपर एसपी और सुनील बिष्ट बने इंस्पेक्टर, SSP ने पहनाए तमगे

एस पी अभय सिंह ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए एस आई टी का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि वह प्रत्येक पीडित व्यक्ति से पूरा विवरण जुटा रहे हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि पुलिस पूरी तरह से इस मामले में आरोपी की तलाश में जुट गई हैं तथा जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे नजर आएगा।

यह भी पढ़ें 👉  पत्नी को पानी भरने भेजकर 60 वर्षीय बुजुर्ग किसान ने खुद को मारी गोली, अवैध तमंचे की जांच में जुटी पुलिस
Ad