कम समय मे अधिक पैसा कमाने के लिए करते थे वाहन चोरी का काम,पुलिस ने अंतर्जातीय ऑटो लिफ्टर गैंग के पांच सदस्यों को 13 मोटरसाइकिल के साथ किया गिरफ्तार

Used to steal vehicles to earn more money in less time, police arrested five members of inter-caste auto lifter gang along with 13 motorcycles.

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,बाजपुर। पुलिस ने अंतरराज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का  भंडाफोड़ करते हुए 5 अंतरराज्यीय शातिर मोटरसाइकिल चोरो को गिरफ्तार किया है।पुलिस नेआरोपियों से चोरी की 13 मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

 

आपको बता दें कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजू नाथ टीसी के द्वारा संदिग्ध व्यक्तियो/चोरी, लूटपाट करने वालो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत,  अपर पुलिस अधीक्षक काशीपुर के निर्देशन व  क्षेत्राधिकारी बाजपुर के पर्यवेक्षण में बाजपुर क्षेत्र में अलग-अलग स्थानो पर हो रही मोटरसाईकिल चोरी/ वाहन चोरी के अपराधो मे अंकुश लगाने एवं चोरी की मोटरसाईकिलों को बरामद करने हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बाजपुर के नेतृत्व मे पुलिस टीम का गठन किया गया।

बरामदगी हेतु गठित पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आस पास लगे करीब 50-60 सी.सी.टी.वी. कैमरे चैक कर अभियुक्तों की शिनाख्त कर दिनांक 20/07/2024 को दौराने वाहन /संदिग्ध व्यक्ति की चैकिंग के दौरान केलाखेडा रोड लेवड़ा पुल के पास से 02 मोटर साईकिल में कुल 05 अभियुक्तगणो क्रमशः  1- संजू कश्यप पुत्र स्व0 रामचन्द्र निवासी बड़ाखेड़ा, थाना गदरपुर उ0सि0 नगर, उम्र 22 वर्ष 2- दीपक सैनी पुत्र रूप बसन्त सैनी निवासी सकैनिया राम मंदिर कालौंनी थाना गदरपुर उ0 सि0 नगर उम्र 19 वर्ष 3- रोहित रावत पुत्र ओम प्रकाश निवासी मजरशिला राम जीवनपुर न0 -03 थाना गदरपुर उ0सि0 नगर उम्र 18 वर्ष 4-सूरज रावत पुत्र पप्पू रावत निवासी मजरशिला राम जीवनपुर थाना गदरपुर उधम सिह नगर उम्र 18 वर्ष 5- दीप सिह पुत्र करनैल सिह उर्फ विट्टू निवासी मझरा मरदान सकैनिया थाना गदरपुर जनपद उधम सिह नगर उम्र 19 वर्ष को गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से FIR NO 334/2024 धारा 303(2)/317(2)/3(5)BNS व FIR NO 335/2024 धारा 303(2)/317(2)/3(5)BNS सें सम्बन्धित 02 चोरी की मोटर साईकिले बरामद की। उसके उपरान्त अभियुक्तगणों को कोतवाली बाजपुर में लाकर अभियुक्तो से गहन पूछताछ की गई तो उनके द्वारा बताया कि हम पांचों अच्छे दोस्त हैं जल्दी पैसा कमाने के लिए विगत  2-3 माह के अन्दर हम लोगो ने मिलकर तथा मोटर साईकिल चोरी की योजना बनाकर बाजपुर, गदरपुर, पन्तनगर, केलाखेड़ा आदि क्षेत्रों से 13-14 मोटरसाइकिलें चोरी की तथा चोरी की मोटरसाईकिलों को हम लोग रामपुर रोड स्वार वांर्डर के पास एक बन्द पड़े फैक्ट्री में इकठ्ठा कर रखे है। हम उन चोरी की हुई मोटर साईकिलों को बेचने के लिए रामपुर, मुरादाबाद में डील करने वाले थे तथा जो भी रूपये हमें मिलते उन्हें आपस में बांट लेते हमारा लीडर संजू है, उसी के कहे अनुसार हम सभी ने मिलकर 3-4 दिन पूर्व पाण्डे अस्पताल बाजपुर तथा कनौरी बाजपुर  से मोटर साईकिल चोरी की थी। उससे पहले हम लोगों ने दिनेशपुर, गुलरभोज, गदरपुर, रूद्रपुर मैट्रोपोलिस मांल कनौरा  व अन्य स्थानों से चोरी की हुई 11 मोटरसाईकिलें उस बन्द पड़ी खण्डहरनुमा फैक्ट्री में बेचने के लिए रखी है। हमने पकड़े जाने के डर से सभी मो0 साईकिलों के नम्बर प्लेट हटा दिये। उक्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा 11 अन्य चोरी की मोटरसाईकिले अभियुक्तगमों की निशादेही में बरामद की जिनमें एक मोटर साईकिल कोतवाली बाजपुर के FIR NO 336/2024 धारा 379/414/34 भा.दं.वि. एंव थाना गदरपुर में पंजीकृत FIR NO -210/2024 धारा 303(2)/317(2)/3(5)BNS व थाना दिनेशपुर मे पंजीकृत FIR No. 185/2024  U/S  303(2) BNSS 379 IPC थाना पन्तनगर में पंजीकृत FIR NO -94/2024 U/S 379 IPC से सम्बन्धित बरामद हुई व अन्य 07 मोटर साईकिलों के सम्बन्ध में मौके पर जानकारी प्राप्त नही हो पायी, जिनके सम्बन्ध में पृथक से जानकारी की जायेगी व अभियोग में विधिक कार्यवाही की जायेगी । अभियुक्तगणो से बरामद अन्य मोटर साईकिलों के सम्बन्ध में वाहन स्वामियों से वार्ता कर तस्दीक की जायेगी तथा अभियुक्तगणो के आपराधिक इतिहास की जानकारी प्राप्त की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर: ड्यूटी पर जाने से पहले नहीं जागे ASI संजय खाती; संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस महकमे में शोक की लहर
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता: छेड़छाड़ के मामले में कोतवाली पर जोरदार प्रदर्शन; गैर-संप्रदाय के युवक पर युवती को परेशान करने का आरोप, पुलिस जांच शुरू