कर्जदारों के तगादो से परेशान व्यक्ति संदिग्ध परिस्थियों में हुआ लापता,पत्नी ने कोतवाली में पति को ढूढने की लगाई गुहार

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, काशीपुर।नगर के अली खा मोहल्ले से एक व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया।बताया जा रहा है लापता व्यक्ति काफी दिनों से कर्जदारों के तगादों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था।लापता की पत्नी ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज करवा पुलिस से अपने पति को ढूढने की गुहार लगाई है।इधर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग: 16वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, 27 सितंबर की विशाल रैली के लिए ग्रामीणों से किया एकजुट होने का आह्वान

मौहल्ला अल्लीखां निवासी अफरोज जहां ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके पति नासिर हुसैन पुत्र हबीबुर्रहमान के ऊपर काफी कर्जा हो गया था। आये दिन कर्ज लेने वाले उसके पति को परेशान कर रहे थे। इसी वजह से उसके पति नासिर हुसैन 19 दिसंबर 2021 को घर से चले गए। रिश्तेदारी व अन्य आस पड़ोस में काफी तलाश किया परन्तु उनका कोई पता नहीं चला। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आफत की बारिश: दून, नैनीताल, चमोली और बागेश्वर में 'ऑरेंज अलर्ट', 12वीं तक के स्कूल बंद और कई नदियां उफान पर