कांग्रेस और भाजपा के बहकावे में ना आए काशीपुर की जनता : सर्वेश बाली

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, काशीपुर। पूर्व पार्षद सर्वेश बाली ने कहा है कि काशीपुर विकास के मामले में पिछले 20 वर्षों में बहुत पिछड गया है। विधायक हरभजन सिंह चीमा ने विकास के नाम पर कुछ नहीं किया ।जनता से केवल खोखले वायदे किए हैं जबकि आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी दीपक बाली एक होनहार ईमानदार और काम करने की सोच रखते हैं । उन्हें काम करना और कराना आता है लिहाजा इस बार काशीपुर क्षेत्र की जनता को भाजपा और कांग्रेस किसी के भी बहकावे में आने की बजाय इस बार केवल झाड़ू का ही बटन दबाना चाहिए। यदि दीपक बाली चुनाव जीते तो निश्चित रूप से वें काशीपुर क्षेत्र की कायापलट कर देंगे।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली में 12 तोले सोने की चोरी का 24 घंटे में खुलासा: 15 लाख के आभूषणों के साथ आरोपी जित्तू गिरफ्तार, गाड़ी खरीदने के लिए रचा था षड्यंत्र

प्रेस को जारी एक बयान में पूर्व पार्षद श्री बाली ने कहा है कि प्रदेश में अभी तक कांग्रेस और भाजपा का कोई विकल्प नहीं था जिस कारण बारी बारी से दोनों सरकार बनाकर इस प्रदेश को लूटती रहीं मगर विकास किसी ने नहीं किया जबकि आम आदमी पार्टी एक सशक्त विकल्प के रूप में बड़ी ही तेजी से उभर कर सामने आई है और जिसने दिल्ली का विकास करके दिखा दिया है कि वह विकास कर सकती है। ऐसा ही विकास वह उत्तराखंड का भी करेगी लिहाजा एक मौका इस पार्टी को भी देने में क्या हर्ज है? पूर्व पार्षद श्री बाली ने कहा कि दीपक बाली का सीधा मुकाबला केवल भाजपा से है लिहाजा जनता इस बार कांग्रेस और भाजपा किसी के बहकावे में ना आए और दीपक बाली को ही अपना रहनुमा चुने।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग: 16वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, 27 सितंबर की विशाल रैली के लिए ग्रामीणों से किया एकजुट होने का आह्वान
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आफत की बारिश: दून, नैनीताल, चमोली और बागेश्वर में 'ऑरेंज अलर्ट', 12वीं तक के स्कूल बंद और कई नदियां उफान पर