कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा में पिस्टल लगाकर घूमना पड़ा महंगा, दो भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर: प्रदेशभर में कांग्रेस इनदिनों परिवर्तन यात्रा निकाल रही है. वहीं, इस परिवर्तन यात्रा के दौरान एक शख्स को पिस्टल लगाकर घूमना व प्रदर्शन करना महंगा पड़ गया. थाना पुलिस ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही उसके भाई के खिलाफ भी लाइसेंसी पिस्टल का दुरुपयोग करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया है. गिरफ्तार आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा.

बता दें कि 6  को कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा बाजपुर से गदरपुर पहुंची थी. इस दौरान यात्रा में कार में बैठा एक शख्स पिस्टल लगाकर प्रदर्शन करता हुआ दिखाई दिया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया में भी वायरल हो रहा है. इस मामले का संज्ञान लेते हुए एसओ सतीश चंद्र कापड़ी ने चकरपुर बाजपुर निवासी आरोपी फईम उर्फ बाबू बाजपुर से गिरफ्तार किया है. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि जिस पिस्टल को वह लेकर घूम रहा था, वह उसके बड़े भाई अब्दुल अहमद का है. जिसके बाद पुलिस ने पिस्टल और कार को अपने कब्जे में लेते हुए दोनों भाइयों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम की धारा 29 व 30 का उल्लंघन के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है.

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा नेता कमलेश चंदोला ने दी जन्माष्टमी की शुभकामनाएं: कहा—श्रीकृष्ण का निष्काम कर्म का संदेश युगों-युगों तक करेगा मार्गदर्शन

पुलिस के मुताबिक, आज आरोपी फईम को कोर्ट में पेश किया जाएगा. इसके साथ ही अब्दुल अहमद के शस्त्र निरस्त्रीकरण की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जाएगी. एसओ सतीश कापड़ी ने बताया एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा था. जिसका सज्ञान लेते हुए आरोपी को सार्वजनिक स्थान पर पिस्टल लगाकर घूमने व प्रदर्शन करने के मामले में कार और पिस्टल सहित गिरफ्तार किया है. जांच में पिस्टल का लाइसेंस आरोपी के भाई के नाम दर्ज होना पाया गया. ऐसे में आरोपी के भाई अब्दुल के खिलाफ भी अभियोग पंजीकृत किया गया है.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में बर्थडे पार्टी के दौरान चलती कार से गिरा युवक, तड़पता छोड़ भागे दोस्त: अस्पताल में मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

 

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

यह भी पढ़ें 👉  झनकट के ब्रिलियंस वर्ल्ड एकेडमी में धूमधाम से मनाई गई कृष्ण जन्माष्टमी: नन्हे राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने बांधी समां

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें