कांग्रेस छोड़ने की चर्चा को प्रीतम ने बताया अफवाह, कही यह बात

खबर शेयर करें -

विकासनगर: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने बीजेपी को डूबता हुआ जहाज बताया है. उन्होंने कहा कि उनके बीजेपी में जाने की अफवाहों पर ध्यान न दें.

उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए उठापटक जारी है. इसके साथ ही लगातार अटकलों का दौर भी चल रहा है. दरअसल कल प्रीतम सिंह कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत से मिलने उनके आवास पर गए थे. इस मुलाकात के बाद ही देहरादून समेत पूरे राज्य में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया.

यह भी पढ़ें 👉  गौला नदी के उफान और कटाव से प्रभावित क्षेत्रों का नंदन दुर्गापाल ने किया निरीक्षण; कहा- "अस्थाई पैचवर्क नहीं, बिंदुखत्ता को चाहिए स्थाई समाधान"

यह भी पढ़े 👉 नैनीताल रूट अपडेट, जनपद के ये रास्ते खुले, देखें अपडेट रिपोर्ट

कैबिनेट मंत्री ने इस दौरान शरारत भरा बयान भी दिया. उन्होंने कहा कि कौन जाने कल को प्रीतम सिंह बीजेपी ज्वाइन कर लें. हरक ने कहा कि कांग्रेस में प्रीतम सिंह को हरीश रावत बहुत परेशान करते हैं. चर्चाओं और अफवाहों का बाजार गर्म होते देख प्रीतम ने आज बयान जारी करना जरूरी समझा. नेता प्रतिपक्ष ने उनके बीजेपी में शामिल होने की चर्चाओं को अफवाह बताते हुए इन पर विश्वास नहीं करने को कहा.

यह भी पढ़ें 👉  गौला नदी के उफान और कटाव से प्रभावित क्षेत्रों का नंदन दुर्गापाल ने किया निरीक्षण; कहा- "अस्थाई पैचवर्क नहीं, बिंदुखत्ता को चाहिए स्थाई समाधान"

नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा एक डूबता हुआ जहाज है. इस जहाज में सैकड़ों छेद हो चुके हैं. प्रीतम ने कहा कि वह कांग्रेस के सच्चे सिपाही हैं. भाजपा में जाने का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता. उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ऊर्जा मंत्री भी हैं. इस वजह से उन्होंने क्षेत्र की समस्या को लेकर उनसे मुलाकात की. इस मुलाकात को बेवजह तूल दिया गया है. जो चर्चाएं तैर रही हैं उन पर विश्वास कतई नहीं करें.

यह भी पढ़ें 👉  गौला नदी के उफान और कटाव से प्रभावित क्षेत्रों का नंदन दुर्गापाल ने किया निरीक्षण; कहा- "अस्थाई पैचवर्क नहीं, बिंदुखत्ता को चाहिए स्थाई समाधान"
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad