कांग्रेस ज्वॉइन करने के बाद संजीव आर्य का बयान अभी तो मूल वापस आया है भर-भर कर ब्याज वापस आएगा

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: नैनीताल विधायक संजीव आर्य ने अभी कुछ ही दिन पहले कांग्रेस ज्वॉइन की. जिसके बाद आज उन्होंने हल्द्वानी अपने निजी आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात की. इस दौरान ने काफी उत्साहित दिखे. इस दौरान संजीव आर्य ने केंद्रीय नेतृत्व को आभार जताया. संजीव आर्य ने कहा वे भाजपा में बहुत ही अस्वस्थ महसूस करते थे. उन्होंने कहा कांग्रेस में खुला माहौल है. जिसके कारण वे घर वापसी से खुश हैं.

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता ब्लॉक कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य स्वागत: पूर्व मंत्री दुर्गापाल, राहुल छिमवाल और कांग्रेसी दिग्गजों ने दी शुभकामनाएं, संगठन की मजबूती पर दिया जोर

यह भी पढ़े 👉 रुद्रपुर में 7 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, नाबालिग आरोपी पर मुकदमा दर्ज

यशपाल आर्य के बेटे संजीव आर्य विधानसभा चुनाव 2022 से ठीक पहले सियासी उथल-पुथल के बीच दिल्ली में कांग्रेस पार्टी ज्वॉइन करने के बाद हल्द्वानी अपने आवास पहुंचे. इस दौरान संजीव आर्य ने कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व और प्रदेश नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि जो प्यार कांग्रेस ने हमें दिया है, वही प्यार हमें वापस खींच लाया है.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड परिवहन विभाग में प्रशासनिक फेरबदल: चार ARTO के तबादले, परिवहन आयुक्त ने तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के दिए निर्देश

यह भी पढ़े 👉 दल-बदल के बहाने आने वाले दिनों में प्रदेश में प्रेशर पॉलिटिक्स का खेल, CM धामी पर बढ़ा दबाव

 

कांग्रेस ज्वॉइन करने के बाद संजीव आर्य ने खुलकर कहा कि अभी तो मूल वापस आया है. अभी भर-भर कर ब्याज वापस आएगा. संजीव आर्य इशारों इशारों में बहुत कुछ कहते नजर आए. संजीव आर्य ने कहा अभी कई लोग भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आएंगे. उन्होंने कहा जनता भी परिवर्तन का मन बना चुकी है. आने वाले दिनों में सत्ता परिवर्तन का शंखनाद शुरू हो जाएगा.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में कल से शुरू होगा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान: बीएलओ बांटेंगे गणना प्रपत्र; आधार नंबर वैकल्पिक, मैदानी जिलों में मतदाताओं को खोजना बड़ी चुनौती