काजू लेने आए ग्राहक ने दुकान के गल्ले से उड़ाई ₹20000 की गड्डी

खबर शेयर करें -

काशीपुर। नगर के व्यस्ततम क्षेत्र
बूरा बताशा गली में एक दुकान पर ग्राहक बनकर आये शातिर किस्म के दो लोगो ने देखते ही देखते नोटों की गड्डी पार कर दी।सरेशाम दुकान से रुपए गायब होने के बाद बाजार में हड़कंप मचा हुआ है।

यह भी पढ़े 👉 दल-बदल के बहाने आने वाले दिनों में प्रदेश में प्रेशर पॉलिटिक्स का खेल, CM धामी पर बढ़ा दबाव

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा में बेटी की सगाई की दावत के लिए गोकशी: गोवंश स्क्वाड ने दो तस्करों को 20 किग्रा गोमांस के साथ किया गिरफ्तार

प्राप्त जानकारी के अनुसार बूरा बताशा गली में माहेश्वरी मार्केट में अरविंद गोयल की गोयल सेल्स कारपोरेशन के नाम से किराने की होलेसेल की दुकान है। बुधवार को दोपहर में एक बाइक पर सवार दो लोग उनकी दुकान पर आये। एक ने काजू का पैकेट खरीदा और उसके लिए 500 रुपये का नोट दिया। बाकी बचे पैसे लेने के लिए वह चोर दुकान में चढ़ आया। इतनी देर में दूसरा चोर उनसे पिस्ते के रेट पूछने लगा। अरविंद गोयल का ध्यान दूसरे को रेट बताने में बंट गया इतनी देर में पहले आदमी ने उनके गल्ले में रखी 20 हजार रुपये की नोटों की गड्डी पर हाथ साफ कर दिया और बाइक पर बैठकर फुर्र हो गये। रुपए गायब करने वाले दोनों लोगों को फोटो सीसीटीवी कैमरे में साफ नजर आ रही है इधर सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में अतिक्रमण पर प्रशासन का चाबुक: विश्वकर्मा मार्केट की 20 दुकानों पर चला बुलडोजर, व्यापारियों ने सामने खड़े होकर किया हंगामा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  रानीबाग चित्रशिला घाट पर भीषण हादसा: गौला नदी में अचानक आए उफान से शवों समेत बह गईं दो चिताएं, परिजनों में हड़कंप