काठगोदाम चौकी इंचार्ज की गोला बैराज में डूबने से मौत

परिजनों में कोहराम, पुलिस महकमे में शोक की लहर

खबर शेयर करें -

काठगोदाम। होली खेलकर काठगोदाम के गौला बैराज में नहाने गए काठगोदाम चौकी इंचार्ज की डूबने से मौत हो गई है। दरोगा की मौत के बाद जहां परिजनों में कोहराम मचा हुआ है वहीं पुलिस महकमे में शोक की लहर है।


आज होली खेलने के बाद दरोगा अमरपाल नहाने के लिये बैराज गये थे कि अचानक में उन्होंने अपना नियंत्रण खो दिया जिसके बाद वह गौला बैराज में गिर गए जिनको निकालाने का पूरा प्रयास किया गया और उसके बाद उन्हें तत्काल इलाज के नजदीक के एक निजी हॉस्पिटल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, काशीपुर निवासी अमरपाल काठगोदाम चौकी के इंचार्ज हैं वही घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर SSP नैनीताल पंकज भट्ट सहित तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुँचे एसएसपी पंकज भट्ट ने जानकारी देते हुए बताया की चौकी इंचार्ज होली खेलने के बाद गौला बैराज गए थे कि नहाते समय दरोगा ने नियंत्रण पानी के अंदर की गिर गए जिनको पुलिस ने निकाला और हॉस्पिटल लेकर आये लेकिन तब तक देर हो चुकी थी और चौकी इंचार्ज की मौत हो गयी थी, वही शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है और मृतक दरोगा के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है पूरे मामले की जांच की जा रही है,वही दरोगा को मौत से पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर है हर किसी के आँखों मे आंसू थे जो कि एक दूसरे को सांत्वना देने में थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आफत की बारिश: दून, नैनीताल, चमोली और बागेश्वर में 'ऑरेंज अलर्ट', 12वीं तक के स्कूल बंद और कई नदियां उफान पर

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के हल्दूचौड़ चौराहे पर दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार कमल पांडे की मौके पर मौत

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें