काठगोदाम चौकी में सिपाही ने की युवक की पिटाई, आहत युवक ने हाथ की नस काटकर की आत्महत्या

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: हल्द्वानी के काठगोदाम पुलिस चौकी में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पुलिस सिपाही ने एक युवक की पिटाई कर दी। इससे आहत युवक ने हाथ की नस काटकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के हंगामे के बाद एसएसपी पंकज भट्ट ने आरोपी पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार काठगोदाम के देवलाढूंगा निवासी नरेंद्र कुमार दिहाड़ी मजदूरी करता था।

आरोप है कि काठगोदाम चौकी में तैनात पुलिसकर्मी सुरेंद्र सिंह ने नरेंद्र को चौकी के पास किसी बात को लेकर बुरी तरह से पीट दिया था। जिसके बाद नरेंद्र अपने घर पहुंचा और अपने हाथ की नसें काट ली। आनन-फानन में परिजन उसे हल्द्वानी बेस अस्पताल ले गए, जहां अधिक खून बहने से नरेंद्र बेहोश हो गया। डॉक्टरों के मुताबिक अधिक खून बहने के कारण उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग: 16वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, 27 सितंबर की विशाल रैली के लिए ग्रामीणों से किया एकजुट होने का आह्वान

हॉस्पिटल पहुंच कर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने मामले में पुलिसकर्मी को आरोपी ठहराते हुए पुलिस चौकी में हंगामा किया। सूचना के बाद मौके पर हल्द्वानी के मेयर जोगिंदर पाल सिंह रौतेला और पुलिस के अधिकारी भी पहुंच गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी पंकज भट्ट ने सिपाही को तत्काल निलंबित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आफत की बारिश: दून, नैनीताल, चमोली और बागेश्वर में 'ऑरेंज अलर्ट', 12वीं तक के स्कूल बंद और कई नदियां उफान पर
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के हल्दूचौड़ चौराहे पर दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार कमल पांडे की मौके पर मौत