काठगोदाम थाना क्षेत्र में दारोगा की नाबालिग बेटी का दिनदहाड़े घर से अपहरण

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: नैनीताल जिले के काठगोदाम थाना क्षेत्र में दारोगा की नाबालिग बेटी घर से रहस्यमय तरीके से लापता हो गई है. परिजनों ने काठगोदाम थाने में अपहरण का मामला दर्ज कराया है. पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के मुताबिक नाबालिग लड़की की उम्र 16 साल है, जो हल्द्वानी के नामी स्कूल में पढ़ती है. लड़की के पिता अल्मोड़ा में सब इंस्पेक्टर के पद पर पर तैनात हैं. परिजनों ने तहरीर में कहा कि मंगलवार को लड़की की मां उसके भाई को स्कूल छोड़ने गई थी. तभी लड़की घर में अकेली थी.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में श्री रामलीला मंचन की तैयारियां तेज: 5 सितंबर से शुरू होगी कलाकारों की तालीम, अध्यक्ष बीसी भट्ट ने की शामिल होने की अपील

मां जब लौटी तो देखा कि घर का गेट खुला हुआ था और गेट के बाहर बाहर आटा बिखरा हुआ था. वहीं पर एक कटोरी भी पड़ी हुई थी. इसके बाद मां ने बेटी की काफी तलाश की, लेकिन उनकी कोई खोज खबर नहीं लगी. ऐसे में परिजनों को आशंका है कि किसी ने उसका अपहरण कर लिया है.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में बर्थडे पार्टी के दौरान चलती कार से गिरा युवक, तड़पता छोड़ भागे दोस्त: अस्पताल में मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

काठगोदाम थाना प्रभारी विमल मिश्रा ने बताया कि पूरे मामले में तहरीर के आधार धारा 365 के तहत मुकदमा किया गया है. मामले की जांच की जा रही है. जल्द ही किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के बनभूलपुरा में अवैध मदरसों पर बड़ी कार्रवाई: बिना मान्यता चल रहे 2 मदरसे सील, भारी पुलिस बल रहा मौजूद
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad