काठगोदाम : पहाड़ पर बैठ कर दो युवकों को शराब पीना पड़ा महंगा, नशा चढ़ा तो गिरे सीधे खाई में

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: काठगोदाम स्थित गुलाबघाटी के पास पहाड़ी पर स्थित पैराफिट पर बैठकर दो युवकों को शराब पीना भारी पड़ गया. नशे की हालत में एक युवक पैराफिट से कई मीटर नीचे गौला नदी में जा गिरा. इस दौरान दोस्त को बचाने गए दूसरा युवक भी खाई में जा गिरा. जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए.

खाई में गिरने के बाद दोनों युवक काफी देर तक लोगों से मदद की गुहार लगाते रहे. रात करीब 1:30 बजे एक युवक ने परिजनों को बमुश्किल फोन के जरिए खाई में गिरे होने की सूचना दी. सूचना मिलते ही परिजन, पुलिस और अग्निशमन की टीम मौके पर पहुंची. काफी मशक्कत के बाद दोनों युवकों को रेस्क्यू कर गहरी खाई से निकाला गया. घायल युवकों को पुलिस ने 108 के जरिए अस्पताल पहुंचाया. जहां उनका इलाज चल रहा है.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी के लाल ग्रुप कैप्टन गौरव कुंडलिया सम्मानित: 'ऑपरेशन सिंदूर' में उत्कृष्ट सेवा के लिए मिला 'मेंशन-इन-डिस्पैच', जनपद में खुशी की लहर

एक युवक के सिर पर काफी चोटें आई हैं. जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. बताया जा रहा है कि दोनों युवक हल्द्वानी के डिग्री कॉलेज के पास रहते हैं. दोनों दोस्त मौज मस्ती करने के लिए रानीबाग की पहाड़ी पर गए हुए थे. जहां दोनों युवकों ने पैराफिट पर बैठकर शराब के जाम झलका रहे थे, लेकिन दोनों युवक नशे में इतने चूर हो गए कि हादसा हो गया.

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में अचानक गैस सिलेंडर में लगी आग: घर का सामान जलकर राख, ग्रामीणों की तत्परता से बची दो मासूमों की जान
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में H1N1 फ्लू का दायरा बढ़ा: प्रदेश में कुल मरीज 52 पहुंचे, दून में सबसे ज्यादा 35 मामले; डॉक्टरों ने दी सावधानी बरतने की सलाह