काठगोदाम पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ चोर को किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

हल्द्वानीः काठगोदाम पुलिस ने एक बाइक चोर को गिरफ्तार किया है. चोर के कब्जे से एक चोरी की बाइक भी बरामद की गई है. पकड़ा गया आरोपी गुड्डन रावत मूल रूप से बेतिया बिहार का रहने वाला है. हालांकि फिलहाल राजपुरा में किराए पर रह रहा था.

काठगोदाम थाना प्रभारी विमल मिश्रा ने बताया कि शीश महल निवासी खीमा नंद सती ने 10 सितंबर को बाइक चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत में बताया था कि उनके घर के बाद बाहर से चोरों ने उनकी पल्सर बाइक चुरा ली है. पूरे मामले पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को हल्द्वानी के राजपुरा से गिरफ्तार किया है. पकड़ा गया आरोपी बाइक से गोला नदी की तरफ जा रहा था.

यह भी पढ़ें 👉  नगर पंचायत लालकुआं के 60 वर्ष पूर्ण कर चुके नागरिकों के लिए वृद्धावस्था पेंशन हेतु आवेदन की सूचना

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बाइक को चुराकर बेचने की फिराक में था. यही नहीं आरोपी ने बताया कि बाइक चोरी के दौरान उसके साथ एक और शख्स भी शामिल था. फिलहाल दूसरा शख्स पुलिस की पकड़ से बाहर है.

यह भी पढ़ें 👉  दीपक बाली की पहल से निर्विरोध हुआ अर्बन बैंक का चुनाव, पुष्पा देवी चेयरमैन तो मनोज अग्रवाल बने वाइस चेयरमैन
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  चैती मेले के ठेके में बड़ा खेल!करोड़ों रुपये डकार ठेकेदार हुआ फरार, आखिर किसकी शह पर खाली रह गया सरकारी खजाना?