काठगोदाम : महिला ने पति के दोस्त के बेटे के ऊपर दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का लगाया आरोप

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: काठगोदाम रेलवे में तैनात रेलवे कर्मचारी की पत्नी ने पति के दोस्त के बेटे के ऊपर दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है. पूरे मामले में काठगोदाम पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी.

कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर किया रेप: काठगोदाम थाना प्रभारी प्रमोद पाठक ने बताया कि महिला की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया है कि उनके पति के सहकर्मी के परिवार का उनके घर आना जाना था. सहकर्मी का बेटा भी आए दिन घर आता रहता था. आरोप है कि अगस्त 2019 में आरोपी ने घर आकर उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाया, इससे वह बेहोश हो गई.

यह भी पढ़ें 👉  रक्षाबंधन पर मिलावटी मिठाइयों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: एसडीएम के नेतृत्व में सुल्तानपुर पट्टी में छापेमारी, कुंतलों नकली मावा व दूषित मिठाइयां नष्ट

रेप करके अश्लील वीडियो भी बनाया: महिला के बेहोश हो जाने के बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. आरोप है कि इसके बाद आरोपी युवक ने महिला के अश्लील वीडियो और फोटो भी बना लिए थे. इसके बाद वो महिला को लगातार ब्लैकमेल करने लगा. महिला ने तहरीर देते हुए कहा है कि आरोपी युवक लगातार ब्लैकमेल करते हुए उसको जान से मारने की भी धमकी दे रहा था.

यह भी पढ़ें 👉  रक्षाबंधन से पहले मिलावटखोरों पर बड़ा प्रहार ! मिल्क पाउडर-रिफाइंड से तैयार हो रहा था ‘नकली मावा’, छापे में ढाई क्विंटल मिलावटी मिठाई बरामद

अश्लील वीडियो की धमकी देकर रुपए और जेवर भी ले लिए: आरोपी की डिमांड पर पीड़िता ने घर और बैंक में जमा रुपये सहित जेवर तक उसे दे दिए. इसके बाद भी वह लगातार धमकी दे रहा है. जिससे वह काफी परेशान हो गई थी. अपने साथ हुई घटना को पति को भी बताया. पति ने आरोपी से पूछताछ की तो उसके पति को भी जान से मारने की धमकी दे दी.

काठगोदाम थाने में आरोपी के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा: पूरे मामले में पीड़ित महिला ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. एसओ प्रमोद पाठक ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. महिला सब इंस्पेक्टर मामले की जांच कर रही है. जांच के बाद आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें 👉  ओखलकांडा पत्नी हत्याकांड: शक में 4 बच्चों के सामने डंडों और चम्मच से पीट-पीटकर की थी हत्या, आरोपी पति काठगोदाम से गिरफ्तार
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad