काठगोदाम : महिला ने व्यक्ति पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का लगाया आरोप, मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: काठगोदाम थाना क्षेत्र में एक महिला ने एक व्यक्ति पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. पूरे मामले में पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी. यही नहीं महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपी और उसका पुत्र अब उसको जान से मारने की धमकी दे रहे हैं.

काठगोदाम थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने पुलिस में तहरीर दी कि थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति से उसकी दोस्ती हो गई. कुछ दिनों बाद उसकी तबीयत खराब होने पर आरोपी बहला-फुसलाकर उसको उत्तर प्रदेश जिला सम्भल में एक हकीम के पास ले गया. वापसी के दौरान आरोपी ने होटल का एक कमरा लिया. वहां नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. जब उसने इसका विरोध किया तो मंदिर में उसके साथ शादी करने की कसम खाई.

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में अचानक गैस सिलेंडर में लगी आग: घर का सामान जलकर राख, ग्रामीणों की तत्परता से बची दो मासूमों की जान

 

इसके बाद आए दिन आरोपी उसका शारीरिक शोषण करने लगा. जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया तो वह मुकर गया. पीड़िता ने आरोपी और उसके बेटे पर घर आकर जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है. महिला का आरोप है कि उसके पति ने उसको छोड़ कर रखा है. उसके दो बच्चे उसके साथ हैं. आरोपी उसके बच्चों को भी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं. पीड़ित महिला की तहरीर पर काठगोदाम पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. काठगोदाम थाना प्रभारी प्रमोद पाठक का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में आबादी के पास खेत में निकला अजगर: बकरी को जकड़कर मारा, वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर पाई दहशत पर राहत
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  सैनिक कल्याण में देश के लिए 'मॉडल' बना उत्तराखंड: अग्निवीरों के लिए रोजगार सेल बनाने वाला पहला राज्य, बलिदानी परिवारों की अनुग्रह राशि में भारी बढ़ोतरी