काठगोदाम से रामपुर के बीच जल्द दौड़ेगी इलेक्ट्रिक ट्रेन

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर। अब दिन दूर नहीं जब काठगोदाम स्टेशन तक भी इलेक्ट्रिक ट्रेन दौड़ने लगेगी पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा रामपुर से काठगोदाम स्टेशन तक इलेक्ट्रिक ट्रेन चलाने की कवायद शुरू कर दी है ।
इज्जत नगर मंडल के एडीआरएम विवेक गुप्ता ने शुक्रवार को रुद्रपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने इलेक्ट्रिक इंजन लगी ट्रेन के संचालन की तैयारियों और पावर हाउस निर्माण के लिए अधिकारियों के साथ वार्ता की। रुद्रपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते हुए एडीआएम गुप्ता ने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखते हुए कोरोना गाइडलाइन से संबंधित नियमों का पालन कराया जाए। उन्होंने रेलवे स्टेशन पर इलेक्ट्रिक इंजन संबंधी मशीनों के संचालन, सब स्टेशन व पावर हाउस के निर्माण को लेकर वार्ता की। उन्होंने बताया कि अभी यूपी के रामपुर तक ही इलेक्ट्रिक ट्रेन की सुविधा है। अब रामपुर से काठगोदाम तक इलेक्ट्रिक ट्रेन चलाने की योजना बनाने की तैयारी चल रही है। इसे लेकर शुरुआती तैयारियों के साथ ही इलेक्ट्रिक इंजन के लिए पावर हाउस भी बनाया गया है। इस मौके पर रुद्रपुर रेलवे स्टेशन अधीक्षक डीएस मर्तोलिया, गुलाब सिंह राणा आदि थे।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में अतिक्रमण पर प्रशासन का चाबुक: विश्वकर्मा मार्केट की 20 दुकानों पर चला बुलडोजर, व्यापारियों ने सामने खड़े होकर किया हंगामा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा में बेटी की सगाई की दावत के लिए गोकशी: गोवंश स्क्वाड ने दो तस्करों को 20 किग्रा गोमांस के साथ किया गिरफ्तार