कार के अंदर चल रही थी शराब पार्टी,अचानक आग का गोला बनी कार में  जिंदा जल  गए दो दोस्त

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा संवाददाता हिमालय प्रहरी, जालौन।  दो दोस्तों को क्या पता था कि उनके भी चल रही महफ़िल आखरी महफ़िल साबित होगी।कार के भीतर चल रही शराब पार्टी के दौरान लगाए जा रहे सिगरेट के कश दो दोस्तों की जान को लेकर चले गए हैं। शराब पीने के दौरान लगाए जा रहे सिगरेट के कशों के बीच सिगरेट से गिरी चिंगारी ने कार में आग लगा दी। दोनों दोस्तों को नशे में होने की वजह से समय रहते कार से निकलने का मौका नहीं मिल सका। जिसके चलते दोनों ही दोस्त कार में लगी आग में जिंदा ही जल गए। दोनों के शवों की पहचान भी नहीं हो पा रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  बैडमिंटन खेलने के विवाद में 12 साल के बच्चे की चाकू गोदकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम

दरअसल उरई कोतवाली क्षेत्र के सूर्य नगर मोहल्ले में अनिल यादव का कपड़े का काफी बड़ा गोदाम है। गोदाम में एक तरफ कारोबारी अपनी कारें और बाइकें खड़ी करते हैं। शहर के काशीराम कॉलोनी निवासी रामू और तुफेल पुरवा निवासी संतोष कपडा कारोबारी अनिल यादव के यहां काम करते थे। संतोष तुफेल पुरवा में ही किराए का मकान लेकर रह रहा था। देर रात तक काम करने के बाद संतोष एवं रामू गोदाम के भीतर से कारोबारी अनिल यादव की आल्टो कार को लेकर कहीं पार्टी करने के लिए गए थे। वहां से वापस लौटकर आने के बाद दोनों दोस्त कार को गोदाम के भीतर ले गए और वहां कार के अंदर ही बैठकर सिगरेट और शराब पीने लगे। सिगरेट के कश लगाते समय उसकी चिंगारी कार के भीतर गिर गई, जिसने आहिस्ता-आहिस्ता सुलगते हुए बड़ा रूप अख्तियार कर लिया। कुछ ही देर में आग धू-धू करके जलने लगी। अधिक नशे में होने के कारण दोनों दोस्त समय रहते कार के भीतर से नहीं निकल पाए। जिससे दोनों की जिंदा जलकर मौत हो गई। कार में लगी आग की चपेट में आकर नजदीक में ही खड़ी एक कार और तीन बाईके भी आग की भेंट चढ़ गई है। आसपास के लोगों ने जब गोदाम से आग निकलती देखी तो उन्होंने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे फायर कर्मियों ने 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ विजय आनंद ने बताया है कि जांच की जा रही है कि आप किस प्रकार से लगी है?

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के आंबेडकर नगर में बंद मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में भीषण आग: 5 लाख का सामान जलकर खाक, गनीमत रही खाली था घर
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  पांडे का राम प्रेम बना सियासी चर्चा का सबब, जन्मदिन समारोह में गर्मजोशी से मुलाकात ने बढ़ाया राजनीतिक पारा