कालाढूंगी : कार्बेट फॉल के सामने रेस्टोरेंट में हाथियों के झुंड ने की तोड़फोड़, खेत में लगे गन्ने की फसल को भी किया नष्ट
कालाढूंगी। रामनगर वन प्रभाग की बन्नाखेड़ा रेंज के अंतर्गत कार्बेट फॉल के सामने रेस्टोरेंट में हाथियों के झुंड ने की तोड़फोड़ कर भारी नुकसान किया वही पास के खेत में लगे गन्ने की फसल को भी नष्ट कर दिया।
कालाढूंगी क्षेत्र में हाथियों द्वारा समय समय पर तोड़फोड़ की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। कुछ दिनों पहले भी कालाढूंगी रेंज के नयागांव स्थित कॉर्बेट फॉल के मुख्य द्वार व वन निगम के डिपो ऑफिस में भी जमकर तोड़फोड़ की थी। कल सोमवार की रात को यह हाथियों का झुंड नयागांव में फिर से आ धमका।

इस बार नयागांव में बन्नाखेड़ा रेंज अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में सागर रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ कर दी गई वहीं आसपास के गन्ने की फसल में भी खूब तांडव मचाया गया। सागर रेस्टोरेंट वालों के और आन सिंह मेहता के गन्ने को काफी नुकसान पहुंचाया गया है। सागर रेस्टोरेंट स्वामी सूरज बुधलाकोटी ने बताया रात्रि को हाथियों के झुंड ने यहां धावा बोल दिया। जिसके बाद गांव वालों ने मिलकर हो हल्ला करते हुए हाथियों के झुंड को भगाया।
इधर बन्नाखेड़ा रेंज अधिकारी ने कहा कि मौके पर टीम भेजकर नुकसान का आंकलन कराया जाएगा। उसके बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।उन्होंने आस पास के लोगो से सतर्क रहने को कहा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

