कालाढूंगी : दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों को दोस्तों पर हत्या का संदेह
कालाढूंगीः नैनीताल के कालाढूंगी के चकलुवा में नवीन जोशी पुत्र गणेश दत्त जोशी उम्र 38 वर्ष की देर शाम मौत हो गई. बताया जा रहा है कि चकलुवा के जंगल किनारे नवीन का शव पड़ा था. इसके बाद नवीन के चार दोस्त ही नवीन का शव लेकर उसके घर पहुंचे. खास बात ये है कि नवीन अपने इन्हीं चार दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने जंगल गया था.
मामले की जानकारी मिलते ही कालाढूंगी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए कालाढूंगी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए भेजा. नवीन जोशी के भाई के मुताबिक, जिन दोस्तों के साथ नवीन घर से गया था. वहीं लोग उसकी लाश लेकर घर आए.

हालांकि, चारों नवीन की मौत की वजह नहीं बता पा रहे हैं. ऐसे में परिजनों ने नवीन के दोस्तों पर हत्या की आशंका जताई है. वहीं, ये भी बताया जा रहा है कि जंगल में पिकनिक के दौरान सभी ने शराब पी थी. फिलहाल, पुलिस के पास परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है. पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है.
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

