कालाढूंगी : पिता ने मामूली कहासुनी में सोए बेटे पर कुल्हाड़ी से किया हमला, हालत गंभीर

खबर शेयर करें -

कालाढूंगी: चकलुवा के विदरामपुर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक पिता ने अपने बेटे पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर दिया, जिसमें बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है.

जानकारी के अनुसार चकलुवा के विदरामपुर निवासी नरेंद्र प्रसाद ने घर में सो रहे अपने पुत्र अनिल प्रसाद पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर दिया. हादसे में बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है. सूचना पाकर थानाध्यक्ष राजवीर सिंह नेगी के निर्देशन में उप निरीक्षक कमित जोशी टीम के साथ मौके पर पहुंची और आरोपी नरेंद्र प्रसाद को गिरफ्तार किया.

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर कोतवाली में पूर्व विधायक और कोतवाल के बीच तीखी नोकझोंक: मारपीट के मामले में गिरफ्तारी की मांग पर बहस, 'तुम' शब्द पर भड़के इंस्पेक्टर

कालाढूंगी थानाध्यक्ष राजवीर सिंह नेगी ने बताया कि अभियुक्त नरेंद्र प्रसाद पुत्र स्वर्गीय मलख राम नशे का आदी था और मामूली गृह क्लेश के चलते उसने अपने ही बेटे पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया. जिससे पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया. उन्होंने बताया कि आरोपी नरेंद्र प्रसाद के खिलाफ 504/506 धारा के तहत मुकदमा कर लिया है. उन्होंने कहा कि आगे की कार्रवाई चल रही है.

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर: दूध में थूक मिलाने के आरोपी दूधिये शाहिद अली को पुलिस ने किया गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  सिडकुल में सड़क पर गदर: युवक-युवती के विवाद में चले लात-घूंसे और बेल्ट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल