कालाढूंगी : पुलिस ने स्मैक तस्कर को किया गिरफ्तार, 4.5 लाख रुपए की स्मैक बरामद

खबर शेयर करें -

कालाढूंगी: नैनीताल जिले के कालाढूंगी थाना क्षेत्र में पुलिस ने स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से पुलिस को 120 ग्राम स्मैक बरामद हुई है. पकड़ी गई स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 4.5 लाख रुपए बताई जा रही है.

यह भी पढ़ें 👉  भवाली में 12 तोले सोने की चोरी का 24 घंटे में खुलासा: 15 लाख के आभूषणों के साथ आरोपी जित्तू गिरफ्तार, गाड़ी खरीदने के लिए रचा था षड्यंत्र

एसपी सिटी हल्द्वानी हरबंस सिंह ने बताया कि कालाढूंगी थाना पुलिस और एसओजी की टीम को मुखबिर से स्मैक तस्कर के बारे में सूचना मिली थी. मुखबिर की सूचना पर टीम ने रामनगर कोतवाली क्षेत्र में मोटेश्वर महादेव मंदिर के पास चेकिंग अभियान चलाया.

यह भी पढ़ें 👉  मूक-बधिर महिला से दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, पोखरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई

एसपी सिटी हल्द्वानी हरबंस सिंह के मुताबिक इस दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को रोका और उसकी चेकिंग की तो उसके पास से 120 ग्राम स्मैक बरामद हुई. पुलिस को आरोपी ने बताया कि वो अंतरराज्यीय स्मैक तस्कर गिरोह का सदस्य है. आरोपी का नाम कुलवीर सिंह है, जो बननाखेड़ा बाजपुर जिला उधमसिंह नगर का रहने वाला है.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आफत की बारिश: दून, नैनीताल, चमोली और बागेश्वर में 'ऑरेंज अलर्ट', 12वीं तक के स्कूल बंद और कई नदियां उफान पर
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad